फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut, Mawana shown by the youth own

मेरठ, मवाना के युवाओं ने दिखाया दम      

Fri, 02 Dec 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Mawana shown by the youth own
सेना भर्ती में दमखम दिखाते युवा। - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती के दूसरे दिन मेरठ सदर और मवाना तहसील के युवाओं ने अपनी पूरी ताकत लगाई। इसके लिए रात से ही अभ्यर्थियों ने स्टेडियम के आसपास डेरा जमा लिया था। दो अभ्यर्थी चोट लगने से घायल हो गए। भर्ती को लेकर युवाओं में भारी जोश नजर आया।       
विज्ञापन


शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दूसरे दिन मेरठ की सदर तहसील और मवाना तहसील के युवकों को सेना में जाने के लिए टेस्टों से गुजरना पड़ा। रात दो बजे से अभ्यर्थियों ने स्टेडियम के आसपास अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया था। करीब दस हजार युवक रात में नुमाइश ग्राउंड के पास पहुंच गए थे। तलाशी और लंबाई चेक होने के बाद सेना के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को दौड़ाने के लिए ट्रैक पर लिया। रेस लगाने के दौरान अशोक नाम का युवक पैर में चोट लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


डॉक्टरी में उसके पैर की हड्डी टूटने की बात सामने आई है। इसके अलावा भी कई अभ्यर्थी रेस लगाने के दौरान चोट लगने से घायल हो गए। कुल 529 अभ्यर्थी ही दौड़ के बाद अंदर लिए गए। कपिल नाम के अभ्यर्थी ने खुद को टाइम से रेस पूरी करने के बाद भी बाहर निकाले जाने का आरोप लगाया, बाद में सीसीटीवी कैमरें में उसकी जांच की गई तो पाया गया कि वह समय से नहीं पहुंचा था। रिजेक्ट हुए अभ्यर्थी बाहर निकाले जाने के दौरान मायूस नजर आ रहे थे। पुलिस ने स्टेडियम के बाहर खड़े रिजेक्ट अभ्यर्थियों को वहां से खदेड़ा। भर्ती के लिए अन्य जनपदों से आने वाले युवा जोश से लबरेज नजर आ रहे हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


बालियान ने लगवाया टेंट
मुजफ्फरनगर। प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं किए जाने की खबर अमर उजाला में पढ़ते ही केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने मामले का संज्ञान लिया। अभ्यर्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने जीआईसी मैदान में आर्मी भर्ती के लिए आने वालों के लिए टेंट लगवाया है। रात में सैकड़ों युवा तंबू में आराम कर रह रहे हैं।        
 कालोनी के लोग परेशान   
मुजफ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सेना की भर्ती में अन्य जनपदों से भर्ती के लिए आने वाले हजारों युवकों से आसपास की कालोनी में रहने वाले लोग तंग आ चुके हैं। लोगों का कहना है कि भर्ती के लिए आने वाले युवक गलियों से शोर मचाते हुए और एक दूसरे को गंदी-गंदी गालियां देते हुए जाते हैं। किसी भी मकान के सामने गुट बनाकर खड़े हो जाते हैं। सड़क पर ही कपड़े बदलने लगते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की गुहार लगाई है।       

  
आज तीन तहसीलों की बारी     
मुजफ्फरनगर। सेना की भर्ती के लिए आज तीन तहसीलों के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार गाजियाबाद जिले की सदर, मोदीनगर और हापुड़ तहसील के युवाओं को सेना में जाने का मौका मिलेगा। इसके लिए 6790 युवाओं के आने की सूचना है। बृहस्पतिवार दोपहर से ही तीनों तहसील के युवा शहर में आने शुरू हो गए थे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed