फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut first in inter divisional Wushu competition

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - अंतर मंडलीय वुशू प्रतियोगिता में मेरठ प्रथम

Mon, 16 Oct 2023 12:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
Meerut first in inter divisional Wushu competition
सरकुलर रोड पर  वुशू प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अति​थि। संवाद
----------- गौतमबुद्धनगर, मेरठ के लिए खास
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। चौथी अंतर मंडलीय वुशू प्रतियोगिता में मेरठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अलग-अलग वर्गों के 350 बालक-बालिकाओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। द्वितीय स्थान पर गौतमबुद्धनगर और मुजफ्फरनगर तृतीय स्थान पर रहा।

सरकुलर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में जिला वुशू संघ की ओर से शनिवार और रविवार को चौथी अंतर मंडलीय वुशू प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन बुढ़ाना ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने किया। समापन भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी और अक्षत त्यागी ने किया। इस दौरान सब जूनियर बालिका वर्ग के 28 किग्रा भार वर्ग में आराध्या प्रथम, राधिका द्वितीय और दिवांशी तृतीय स्थान पर रहीं। 32 किग्रा भार वर्ग में नैना सिंह ने पहला, आराध्या ने दूसरा और याती ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

40 किग्रा भार वर्ग में लवी ने पहला, माधुरी ने दूसरा और अवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 44 किग्रा भार वर्ग में श्रेया ने प्रथम, दिपिका ने द्वितीय और अनोखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सब जूनियर बालक वर्ग की 56 किग्रा भार वर्ग में दिवांशु गवानिया ने रजत पदक जीता। इस मौके पर तरुण कुमार राणा, अकरम, संयम पंवार, बाल किशोर त्यागी, नेहा कश्यप, कपिल कुमार, राज, विपिन, गौरव सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed