{"_id":"5dfbc3ca8ebc3e87d87eb613","slug":"meerut-buses-will-be-operated-from-roadways-depot-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt4596435153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोडवेज डिपो से होगा मेरठ की बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोडवेज डिपो से होगा मेरठ की बसों का संचालन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कानून व्यवस्था के मद्देनजर अब मुजफ्फरनगर- मेरठ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन रोडवेज बस स्टैंड से होगा। वहलना चौक पर बना अस्थायी बस स्टैँड समाप्त कर दिया गया है। शुक्रवार यानि आज से पुरानी व्यवस्था लागू होगी। डिपो तक बसें आने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इस संबंध में रोडवेज के चालक-परिचालकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
शहर में पहले भी मेरठ मार्ग की रोडवेज की बसें डिपो के बस स्टैंड तक आती थी। तीन माह पहले जानसठ ओवरब्रिज के नीचे अनुबंधित बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार तीन छात्रों की मौत होने पर जिला पुलिस प्रशासन ने मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग पर चलने वाली 90 अनुबंधित बसों का संचालन शहर में बंद कर वहलना चौक से कर दिया था। 10 सितंबर से इस मार्ग पर बसों को संचालन वहलना चौक से हो रहा था। इसके लिए यात्रियों को मेरठ की बस पकड़ने के लिए वहलना चौक जाना पड़ता तथा वहां से शहर में आने के लिए ई-रिक्शा आदि के माध्यम से आना पड़ता था। सर्दी के मौसम में यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इसी दौरान नागरिकता संशोधन कानून को लेकर माहौल भी कुछ आशंकाओं से भरा हो गया। कानून व्यवस्था को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने वहलना चौक से अस्थायी बस स्टैंड समाप्त कर दिया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी बसों का संचालन रोडवेज बस स्टैँड से करने के निर्देश रोडवेज अधिकारियों को दिए है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार यानि आज से मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग की 90 बसों का संचालन वहलना चौक के बजाए पहले ही भांति रोडवेज बस स्टैँड से ही होगा। इसके लिए चालक-परिचालकों को निर्देशित कर दिया गया है।
दो परिचालकों की संविदा समाप्त
मुजफ्फरनगर। रोडवेज के अधिकारियों ने विभिन्न कारणों से दो परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने नरेंद्र पंवार की संविदा समाप्त की है। उसके खिलाफ एक यात्री ने सीएम पॉर्टल पर शिकायत डाली थी, जो जांच में सही पाई गई। आरएम ने मनोज पुंडीर ने परिचालक आमिर अली की संविदा समाप्त की है, जिसने एआरएम के आदेश को नहीं माना था।