गर्लफ्रेंड संग चंडीगढ़ में था मोंटी: मेरठ में मिली उसकी सिर कटी लाश, क्या ऐसा मुमकिन? खूब फजीहत झेल रही पुलिस
Meerut Murder Case : मेरठ में मिली सिर कटी लाश रहस्य बन गई है। पुलिस ने उसकी पहचान की तो परिजनों में कोहराम मच गया। लेकिन कुछ घंटों बाद ही वह गर्लफ्रेंड संग चंडीगढ़ में मिला। यह जानकर हर कोई हैरान रह गया। उधर, यूपी पुलिस ने भी खूब फजीहत झेली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बरामद हुई सिर कटी लाश को लेकर पुलिस ने खूब फजीहत झेली। गांव नोना से संदिग्ध हालात में लापता युवक-युवती के चंडीगढ़ से बरामद होते ही पुलिस ने गांव की दौड़ लगाई। मेरठ पुलिस शव को वापस ले गई।
उधर, मोंटी के जिंदा होने से परिजनों ने राहत की सांस ली। युवती का मेडिकल कराने के बाद बयान के लिए कोर्ट ले जाया गया, लेकिन किन्हीं कारणों से बयान नहीं हो सके। पुलिस ने युवती को वन स्टाप सेंटर में रखा है।
मुजफ्फरनगर जनपद में मंसूरपुर के नोना गांव से अनुसूचित जाति के लापता युवक-युवती को थाना पुलिस तलाश रही थी, लेकिन दौराला थाना क्षेत्र में एक युवक का सिर कटा शव मिलने के बाद परिजनों ने मृतक की पहचान मोंटी के रूप में की। दौराला थाने पहुंचे शव को अपने बेटे का बताते हुए पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात गांव में ले आए थे। वहां उन्होंने कई घंटे हंगामा कर युवती के परिजनों पर हत्या के आरोप लगाए थे। आधी रात तक हंगामा किया गया।
वहीं, आधी रात में युवक-युवती को पुलिस ने चंडीगढ़ से बरामद कर दौराला पुलिस को सूचना दी तो कुछ ही देर में नोना पहुंचकर दौराला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अपने साथ ले गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा बंद कर दिया।
युवती का मेडिकल कराया, युवक से की पूछताछ
बुधवार देर रात पुलिस युवक-युवती को मंसूरपुर थाने ले आई। बृहस्पतिवार सुबह युवती पक्ष के लोगों ने पहुंच कर बेटी से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस ने युवती का खतौली सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद बयान के लिए मुजफ्फरनगर कोर्ट ले जाया गया, लेकिन किन्हीं कारणों से बयान नहीं हो पाए।
उधर, पुलिस ने युवक से भी पूछताछ की। युवती के बयान दर्ज न होने के कारण उसे पुलिस सुरक्षा में वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। शुक्रवार को युवती के बयान दर्ज कराएं जाएंगे।
हंगामा करने वाले आठ लोगों का चालान
युवक का शव गांव में लाने के बाद अनेक तरह के आरोप लगाते हुए युवक पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया था जो समझाने पर भी मान नहीं रहे थे। ऐसे आठ लोगों सुनील कुमार, गोविंद, सुमित, अरविंद, रजनी कांत, संदीप, मनीष,सचिन को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
यह था मामला
नोना गांव निवासी युवक-युवती 29 अगस्त को लापता हो गए थे। युवती के परिजनों ने गांव के ही मोंटी के खिलाफ 31 अगस्त को उनकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों को तलाश रही थी।
यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
चंडीगढ़ से बरामद करने के बाद मेडिकल करा युवती को कोर्ट में बयान के लिए ले जाया गया था, लेकिन बयान नहीं हो सके। युवती को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। शुक्रवार को युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान व विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी - डॉ. रवि शंकर, सीओ खतौली
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी: आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल