{"_id":"62e81d310c0a130b8e2d75fc","slug":"meerapur-rld-mla-chandan-chauhan-corona-infected-muzaffarnagar-news-mrt5994326138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
चंदन चौहान
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान कोरोना संक्रमित
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के मामले फिर सामने आने लगे हैं। मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 35 हो गई है, इनमें पांच साल से कम उम्र के दो बच्चे शामिल हैं।
मीरापुर विधायक चंदन चौहान ने अपने फेसबुक खाते के जरिये संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह कई दिन से लक्षण महसूस कर रहे थे, जांच कराई तो कोरोना संक्रमित मिले हैं। विधायक ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि विधायक ने संक्रमण की जानकारी नहीं दी है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर भी उनका नाम नहीं दिख रहा है। प्रकरण की जानकारी कराकर अग्रिम प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिले में 337 टेस्ट कराए, जिनमें एक कोरोना संक्रमित मिला है। वर्तमान में जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 35 हो गई है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
किस दिन मिले कितने केस
तिथि संक्रमित
01 अगस्त 01
31 जुलाई 04
30 जुलाई 08
क्षेत्र में कई लोगों के संपर्क में आए थे विधायक
भोपा क्षेत्र के राख प्रकरण में रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर के साथ विधायक चंदन चौहान ने मौके का निरीक्षण किया था। इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क में भी आए थे। विधायक ने संपर्क में आए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स के लिए बेड रिजर्व
जिला अस्पताल में मंकीपॉक्स के लिए बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि नेत्र विभाग के एक कक्ष में 10 बिस्तर रिजर्व किए गए हैं।