फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur Nagar Panchayat Board Meeting

बोर्ड बैठक: तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा नगर

Sat, 29 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Meerapur Nagar Panchayat Board Meeting
मीरापुर। नगर पंचायत बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में नगर के सौंदर्यीकरण के विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, तिरंगा लाइटें लगवाने, सार्वजनिक स्थलों पर सीमेंटेड सीटें लगवाने समेत अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को बोर्ड बैठक की औपचारिक शुरूआत के बाद सभासदों से नगर के विकास व सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्ताव मांगे गए। सभासदों ने नगर के मुख्य मार्ग व चौराहों पर तिरंगा लाइटें लगवाने, मुख्य तालाब से अतिक्रमण हटवाकर उसका सौंदर्यीकरण कराने, सभी धर्मस्थलों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराए जाने के प्रस्ताव रखे। नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, नए सफाईकर्मियों की भर्ती करने, सड़कों पर प्लास्टिक ब्रेकर लगवाए जाने और सरकारी सूचनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु नगर में विभिन्न मुख्य स्थलों पर आईबी बेस सिस्टम लगवाए जाने के भी प्रस्ताव रखे गए। नगर पंचायत चेयरमैन तंजीला बेगम ने इन सभी प्रस्तावों पर सभी सभासदों की सहमति के बाद हरी झंडी दे दी। बोर्ड बैठक में नगर पंचायत के सभी 15 सभासद और शासन द्वारा नामित तीनों सभासद मौजूद रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed