फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur By Election: Voting in Meerapur will now be held on November 20, counting will be done on 23

Meerapur By Election: मीरापुर में अब 20 नवंबर को मतदान, 23 को होगी गणना, इस वजह से तारीख में हुआ बदलाव

Mon, 04 Nov 2024 04:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 04 Nov 2024 04:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव किया गया है। मीरापुर में उपचुनाव के लिए मतदान अब 13 नवंबर को नहीं बल्कि 20 नवंबर को होगा। 23 नवंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
Meerapur By Election: Voting in Meerapur will now be held on November 20, counting will be done on 23
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। यूपी में 13 के बजाय 20 नवंबर को उपचुनाव होगा। विभिन्न त्योहारों के चलते चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


त्योहारों के चलते तारीखों में हुआ बदलाव
मुजफ्फरनगर में कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मीरापुर में मतदान की तिथि 13 के बजाए 20 नवंबर कर दी है।  गाजियाबाद , मीरापुर विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने है। इन क्षेत्रों में गढ़मुक्तेश्वर, रामराज और शुकतीर्थ में  मेले का आयोजन होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मीरापुर उपचुनाव: प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चाैधरी बोले- सभी सीटें जीतेगी BJP, अभियान को गंभीरता से लें सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा स्नान के मद्देनजर लिया गया फैसला
कार्तिक पूर्णिमा (गंगा स्नान) के मद्देनजर  निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया था। मंत्री ने कहा कि इस फैसले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक महत्व का लाभ प्राप्त होगा और मतदान प्रक्रिया भी सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगी।

देशभर से लोग गंगा स्नान, व्रत, पूजा और भंडारे जैसे धार्मिक आयोजन करते हैं। यह दिन श्रद्धालुओं के लिए अत्यधिक पुण्य प्राप्ति का अवसर माना जाता है। इसी के चलते, श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा से तीन दिन पूर्व ही धार्मिक स्थलों की ओर प्रस्थान कर लेते हैं। ऐसे में मतदान की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed