मीरापुर उपचुनाव: लखनऊ गए थे 25 दावेदार, सुम्बुल ने मार लिया मैदान, आज नामांकन करने पहुंचीं मुनकाद अली की बेटी
Meerapur by-election: मीरापुर उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा आज नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं। सपा से टिकट की दावेदारी के लिए तकरीबन 25 लोग लखनऊ पहुंचे थे लेकिन सुम्बुल ने मैदान मार लिया। सुम्बुल बसपा नेता मुनकाद अली की बेटी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीरापुर उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट के साथ राना नामांकन करने पहुंचीं। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधू को टिकट दिया है। सुम्बुल राणा बसपा नेता मुनकाद अली की बेटी हैं।
लखनऊ में सपा से टिकट के लिए 25 दावेदारों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को अपना-अपना गणित समझाया था। पूर्व सांसद कादिर राणा अपने बेटे शाह मोहम्मद को लेकर टिकट दिलाने गए थे। लेकिन एन वक्त पर शाह मोहम्मद के बजाए उनकी पत्नी सुम्बुल राणा को टिकट मिला।
अखिलेश यादव ने लखनऊ में टिकट के दावेदारों और शीर्ष नेताओं की बुलाई थी बैठक
उपचुनाव की घोषणा के बाद सपा अध्यक्ष ने पिछले गुरुवार को लखनऊ में टिकट के दावेदारों और शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई थी। सपा सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट, पूर्व सांसद कादिर राणा समेत अन्य नेता लखनऊ पहुंचे। कार्यालय में पहले सामूहिक रूप से बैठक हुई, लेकिन इसके बाद एक-एक कर टिकट के सभी दावेदारों से पूर्व सीएम ने बात की।
दोपहर के समय तय हो गया था कि सपा मुस्लिम प्रत्याशी घोषित करेगी। कादिर राणा ने अपने बेटे शाह मोहम्मद के लिए पैरवी की थी। लेकिन एन वक्त पर सपा मुखिया ने दांव बदल दिया। शहर में मेरठ रोड के राणा हाउस में बैठीं सुम्बुल राणा के नाम की घोषणा हुई। समर्थक पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर पहुंच गए और खुशी मनाई।
यह भी पढ़ें: UP: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन देने से किसानों का इनकार, दे डाली ये चेतावनी
लियाकत अली के नाम की हो रही थी चर्चा
बसपा प्रत्याशी शाह नजर ने भी किया नामांकन
वहीं बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा से प्रत्याशी शाह नजर भी आज अपना नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ लोकसभा चुनाव लड़ चुके दारा सिंह प्रजापति भी माैजूद रहे।
रालोद के दावेदारों का इतजार बढ़ा
वहीं मीरापुर उपचुनाव के टिकट के लिए रालोद के दावेदारों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह ने टिकट के दावेदारों को दिल्ली बुलाकर कहा कि सब तैयारी करो। गठबंधन में एकराय होकर प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।