फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Results locked in EVM, mandate on 23, ballot boxes brought to Naveen Mandi

मीरापुर उपचुनाव : नतीजे ईवीएम में बंद, 23 को जनादेश, कड़ी सुरक्षा के बीच नवीन मंडी लाई गईं मतपेटियां

Wed, 20 Nov 2024 10:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 20 Nov 2024 10:17 PM IST
सार

डीएम उमेश मिश्रा का कहना है कि शांतिपूर्वक 57.09 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रशासन के अधिकारी दिनभर केंद्रों पर सक्रिय रहे। मतदाताओं की समस्याओं का समाधान कर मतदान सुचारु कराया गया। अब 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। 

विज्ञापन
Meerapur by-election: Results locked in EVM, mandate on 23, ballot boxes brought to Naveen Mandi
शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए तैनात की गई फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में मतदाताओं का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। 57.09 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों से कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाई गई। अब 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक सुबह विधानसभा के 151 मतदान केंद्र और 328 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया गया। रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल, सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना, बसपा प्रत्याशी शाह नजर और आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन समेत 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में मतदान को लेकर मिलाजुला असर रहा। कहीं वोटरों ने उत्साह दिखाया तो कहीं शाम तक रफ्तार सुस्त रही। दोपहर दो बजे के बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार नजर आई। बुजुर्गों, दिव्यांगों और युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। सीकरी पहुंचकर मतदाताओं की समस्याओं को सुना और समाधान कराया।
मीरापुर क्षेत्र में कमिश्नर डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी सहारनपुर अजय कुमार साहनी ने मीरापुर क्षेत्र में भ्रमण किया। सर्दी होने के कारण करीब दो घंटे सभी मतदान केंद्रों पर वोट प्रतिशत काफी कम रहा। 
 
विज्ञापन

इस तरह मीरापुर में पड़े वोट
समय             मतदान/ प्रतिशत
09 बजे             13.01
11 बजे             26.18
01 बजे             36.75
03 बजे             49.06
05 बजे             57.09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed