Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Qadir Rana started wooing Jats for Sumbul, met Tikait brothers and Harendra malik

मीरापुर उपचुनाव: सुम्बुल के लिए जाटों पर डोरे डालने लगे कादिर राना, पहले टिकैत बंधु अब हरेंद्र मलिक से मुलाकात

Sun, 27 Oct 2024 12:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 27 Oct 2024 12:14 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी कादिर राना अपनी पुत्रवधू सुम्बुल राना को जिताने के लिए सिसासी गिले शिकवे भुलाकर जाटों को जोड़ने के काम में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
Meerapur by-election: Qadir Rana started wooing Jats for Sumbul, met Tikait brothers and Harendra malik
हरेंद्र मलिक ने कादिर राना को दिया जीत का आशीर्वाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर दंगे के बाद बिखरे समीकरण और सियासत को सपा ने फिर नए सिरे से जोड़ना शुरू कर दिया है। दंगे के आरोपी पूर्व सांसद कादिर राना के बजाय उनकी पुत्रवधू सुम्बुल राना को टिकट देकर विरोध शांत करने की कोशिश हुई। अब खुद राना ने मुस्लिमों के साथ जाटों को जोड़ने की पहल की है। राना ने पहले टिकैत बंधुओं से मुलाकात की। इसके बाद सियासी गिले-शिकवे भुलाने के लिए सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर भी पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos

सरकार के खिलाफ लामबंदी रखने वाले विपक्ष के बड़े जाट चेहरों से मुलाकात कर पूर्व सांसद राना मीरापुर के लिए स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं। पीडीए सपा का फार्मूला है। लेकिन मीरापुर उपचुनाव में सपा का बेस वोट बैंक मुस्लिम ही दिख रहा है। ऐसे में पूर्व सांसद ने सबसे पहले जाटों पर डोरे डालने के लिए चाल चली है। इसकी वजह यह है कि विधानसभा के करीब 50 गांव में जाटों के 35 हजार से ज्यादा वोट हैं। सपा अगर सेंधमारी करने में कामयाब रही तो इसका सीधा नुकसान भाजपा- रालोद को होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भोकरहेड़ी पर टिकी सबकी निगाह 
मीरापुर विधानसभा में कसबा भोकरहेड़ी जाट सियासत के केंद्रों में से एक है। कसबे के कई नेता अलग-अलग दलों में टिकट के दावेदार भी थे। टिकट की दौड़ में सब पिछड़ गए। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि कसबे की क्या रणनीति रहती है।
 
विज्ञापन

जयंत सिंह के आने से पहले रालोद ने शुरू किया डैमेज कंट्रोल
मीरापुर उपचुनाव में टिकट को लेकर शुरू हुई नाराजगी दूर करने के लिए रालोद नेताओं ने कवायद शुरू कर दी है। चुनाव के रणनीतिकार दावेदारों से मिलकर उनकी नाराजगी दूर करने में जुट गए हैं। दिवाली के बाद रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह के रोड शो से पहले पार्टी को एकसूत्र में पिरोने की तैयारी है।
उपचुनाव में टिकट को लेकर रालोद नेताओं के बीच दावेदारी थी। लेकिन एन वक्त पर भाजपा में सक्रिय पूर्व विधायक मिथलेश पाल को टिकट दिया गया। ऐसे में दावेदार और उनके समर्थकों के बीच रोष बन गया। शनिवार को रालोद नेताओं ने दिनभर रूठों को मनाने का काम किया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, क्षेत्रीय चेयरमैन योगेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने टिकट की कतार में लगे लोगों से संवाद किया। प्रत्याशी मिथलेश पाल ने भी कईं लोगों से संवाद किया।
 

जयंत खुद संभालेंगे प्रचार की कमान
गठबंधन में मीरापुर सीट रालोद के हिस्से में आई है। ऐसे में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह मीरापुर क्षेत्र में प्रचार की कमान खुद संभालेंगे। दिवाली के बाद रोड शो या किसी जनसभा से प्रचार की शुरूआत होगी। रालोद अध्यक्ष के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रचार करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed