{"_id":"673f5c8f6e6be3dd8e0ccc6c","slug":"meerapur-by-election-kakrauli-s-tohida-who-stood-in-front-of-the-pistol-said-she-is-not-afraid-of-bullet-2024-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर उपचुनाव : पिस्टल के सामने अड़ने वाली ककरौली की तोहिदा बोली...गोली से नहीं डरती, खुदा करेगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर उपचुनाव : पिस्टल के सामने अड़ने वाली ककरौली की तोहिदा बोली...गोली से नहीं डरती, खुदा करेगा इंसाफ
Thu, 21 Nov 2024 09:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 21 Nov 2024 09:45 PM IST
सार
मीरापुर के ककरौली में बुधवार को मतदान से राेकने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। एसओ ने पिस्टल तानी तो तोहिदा अन्य महिलाओं के साथ सामने आ गई थी।
विज्ञापन
तोहिदा से मिले पूर्व सांसद कादिर राना और अन्य सपाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसओ ककरौली राजीव शर्मा के पिस्टल तानने के दौरान सामने खड़ी महिला तोहिदा की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। दिनभर उनके घर लोगों की आवाजाही लगी रही। वह कहती हैं कि अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकी, इसका दुख है। पुलिस की गोली से डर नहीं लगा। सपा नेताओं का कहना है कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव से तोहिदा को सम्मानित कराया जाएगा।
विज्ञापन
ककरौली की ड्राइवर अब्दुल समद की पत्नी तोहिदा ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसके जेठ के लड़के ने घर लौटकर बताया कि पुलिस ने डंडे मारकर भगा दिया है, मतदान नहीं करने दिया गया। इसके बाद वह परिवार की महिलाओं के साथ मतदान करने जा रही थी। रास्ते में पुलिसकर्मी मिले और पिस्टल तान दी। उसे गोली से डर नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि पुलिस ने जान बूझकर मतदाताओं को रोका है। महिला पुलिसकर्मी भी साथ नहीं थी। बेवजह पूछताछ की जा रही थी। पुलिस के हाथ में ईंट भी थी। वह कहती हैं कि पुलिस को वर्दी उतरवाने की बात भी कही थी।
तोहिदा भी की गई नामजद
पुलिस का मुकाबला करने वाली तोहिदा को भी ककरौली थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद किया गया है। वह कहती है कि मुकदमे से नहीं डरती, क्योंकि कोई गलत काम नहीं किया है। खुदा इंसाफ करेगा।
पुलिस का मुकाबला करने वाली तोहिदा को भी ककरौली थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद किया गया है। वह कहती है कि मुकदमे से नहीं डरती, क्योंकि कोई गलत काम नहीं किया है। खुदा इंसाफ करेगा।
तोहिदा को अखिलेश यादव से कराएंगे सम्मानित
पूर्व सांसद कादिर राना और सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी प्रतिनिधिमंडल के साथ ककरौली पहुंचे और लोगों से संवाद किया। राना ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय का सहारा लेंगे। चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई है। हमारी प्रत्याशी सुम्बुल राना का पर्चा ही निरस्त कर देते। वह चुनाव आयोग मे इसकी शिकायत करेंगे। इंस्पेक्टर की पिस्तौल का सामना करने वाली बहादुर महिला तोहिदा को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सम्मानित कराया जाएगा। मौलाना नजर ने कहा कि हार जीत से बड़ा लोकतंत्र और इंसाफ है।