{"_id":"672e208dbe77e1bb71054d87","slug":"meerapur-by-election-jayant-singh-said-those-who-said-the-constitution-is-in-danger-have-flouted-the-law-2024-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर उपचुनाव: जयंत सिंह बोले, वो लोग चाहते थे आप गंगा स्नान जाओ, आपकी वोट पर वो कब्जा कर लेते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर उपचुनाव: जयंत सिंह बोले, वो लोग चाहते थे आप गंगा स्नान जाओ, आपकी वोट पर वो कब्जा कर लेते
Fri, 08 Nov 2024 08:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 08 Nov 2024 08:03 PM IST
सार
रालोद अध्यक्ष ने मोरना में आयोजित जनसभा में कहा कि संविधान को खतरे में बताने वाले कानून की धज्जियां उड़ाने में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विचार रखते जयंत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह ने कहा कि जब तक सीएम योगी ने शासन नहीं संभाला, तब तक संविधान को खतरे में बताने वाले कानून की धज्जियां उड़ाने में सबसे आगे रहे। विपक्षी दल उपचुनाव पर कब्जा करना चाहते थे। यूपी पूरे देश में मॉडल बन रहा है।
विज्ञापन
महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना में उपचुनाव की जनसभा में रालोद अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग ने सभी पहलुओं पर विचार करते हुए मतदान की तिथि 20 नवंबर की है। विपक्षी पार्टियां क्यों चाहती थीं कि त्योहार के बीच चुनाव हो। चुनाव आयोग का निर्णय सही है। जनभावनाओं की कद्र कर फैसला किया गया। विपक्षी पार्टियों और नेताओं को हजम नहीं हुआ। वे चाहते थे कि आप गंगा स्नान करो और आपके पीछे आपकी वोट पर वो लोग कब्जा कर लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान की बात करने वाले, संवैधानिक संस्था की बात नहीं मानते। यूपी सरकार में कोई पक्षपात नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री की कलम किसानों के लिए चलती है। सरकार ने कौशल विकास, बेहतर शिक्षा पद्धति पर काम किया। आयुष्मान भारत के जरिए बुजुर्गों का बड़ा सम्मान किया गया।