फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Former district president Ajit Rathi did not attend nomination

मीरापुर उपचुनाव: नामांकन सभा में नहीं पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, बोले- टिकट न मिलने से समर्थक मायूस

Fri, 25 Oct 2024 11:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 25 Oct 2024 11:48 PM IST
सार

अजित राठी समेत कई नेता लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इनको झटका लग गया। पूर्व सांसद राजपाल सैनी के समर्थक भी टिकट न मिलने से मायूस हैं। 

विज्ञापन
Meerapur by-election: Former district president Ajit Rathi did not attend nomination
अजित राठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर उपचुनाव में नामांकन के बाद भाजपा-रालोद से टिकट के दावेदार रहे नेताओं के समर्थकों में मायूसी है। खुद कई दावेदार गठबंधन की संयुक्त नामांकन सभा में नहीं पहुंचे। ऐसे में चुनाव की तैयारी पर असर पड़ता नजर आ रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी को समर्थकों ने नामांकन सभा में जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

 

Meerapur by-election: Former district president Ajit Rathi did not attend nomination
राजपाल सैनी - फोटो : अमर उजाला
रालोद के लंबे समय तक जिलाध्यक्ष रहे अजित राठी को टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। चर्चा थी कि रालोद बागपत के लोकसभा चुनाव में राजकुमार सांगवान की तर्ज पर ही मीरापुर से अजित राठी को टिकट दे सकती है। लंबे समय से वह तैयारी भी कर रहे थे। टिकट न मिलने से अजित राठी के समर्थकों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मनफोड़ा गांव से पारिवारिक लोगों और समर्थकों ने अजित राठी को सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर हुई संयुक्त नामांकन सभा में जाने से रोक दिया।  राठी ने बताया कि समर्थकों में मायूसी है। वह मिथलेश पाल की नामांकन सभा में जाना चाहते थे, लेकिन लोगों ने नहीं जाने दिया। लंबे समय से चुनाव की तैयारी चल रही थी।
पूर्व सांसद राजपाल सैनी के समर्थक भी मायूस है। भाजपा खेमे से उनका नाम पहले नंबर पर था। लेकिन टिकट नहीं मिला। सैनी ने नामांकन सभा में अपने बेटे शिवान सैनी को भेज दिया।
 
विज्ञापन

सपा से टिकट मांग रहे सर्वेंद्र भी मैदान में
सपा से टिकट के दावेदारों में शामिल सर्वेंद्र राठी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है। वर्तमान में उनकी पत्नी मोरना की प्रधान हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed