{"_id":"6716d270bccca88a4507d254","slug":"meerapur-by-election-contenders-in-delhi-with-supporters-wait-for-ticket-increases-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-132525-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर उपचुनाव : समर्थकों के साथ दिल्ली में दावेदार, बढ़ा टिकट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर उपचुनाव : समर्थकों के साथ दिल्ली में दावेदार, बढ़ा टिकट का इंतजार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव के लिए रालोद के टिकट का इंतजार और अधिक बढ़ गया है। टिकट के दावेदारों ने समर्थकों के साथ दिल्ली में डेरा डाल लिया है। भाजपा नेता भी केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से टिकट मांगने के लिए पहुंच रहे हैं।
मोरना की पूर्व विधायक भाजपा नेता मिथलेश पाल अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में रालोद अध्यक्ष से मिलने पहुंचीं। मिथलेश लंबे समय तक रालोद में रह चुकी हैं। साल 2009 में रालोद के टिकट पर ही उपचुनाव में मोरना से वह विधानसभा पहुंची थीं।
रालोद नेता रामनिवास पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, बिजनौर के सांसद चंदन चौहान की पत्नी यशिका चौहान, बागपत के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर समेत अन्य दावेदार अपनी-अपनी पैरवी में जुटे हुए हैं। इनमें 10 से अधिक दावेदार दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक खुद दिल्ली में है। सोमवार को यशिका चौहान, रामनिवास पाल और पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी के पैनल पर दिनभर सियासी गलियारों में चर्चा होती रही।