{"_id":"673b740d217fab38bb0e70df","slug":"meerapur-by-election-chandrashekhar-said-i-owe-a-favor-to-the-gurjars-i-was-saved-because-of-manoj-gurjar-2024-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर उपचुनाव: चंद्रशेखर बोले, मुझ पर गुर्जरों का अहसान, मनोज गुर्जर की वजह से मैं बचा, एक होकर डालें वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर उपचुनाव: चंद्रशेखर बोले, मुझ पर गुर्जरों का अहसान, मनोज गुर्जर की वजह से मैं बचा, एक होकर डालें वोट
Mon, 18 Nov 2024 10:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:36 PM IST
सार
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने मीरापुर में गुर्जर सम्मेलन में कहा कि वे हमेशा गुर्जरों के साथ खड़े रहेंगे। इसके बाद रोड शो भी निकाला गया, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
संबोधित करते आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि गांव, गरीब और किसान मजदूरों की लड़ाई लड़ने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। हर पीड़ित के साथ खड़े हैं। यदि कोई शुगर मिल किसानों का गन्ना भुगतान नहीं करती है तो हमें बताएं, हम ऐसी चीनी मिल में ताला डाल देंगे।
विज्ञापन
सोमवार को आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने गांव कुतुबपुर में गुर्जर समाज के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझ पर गुर्जर समाज का बड़ा अहसान है। नोएडा में ऐसी घटना हुई थी कि मनोज गुर्जर की वजह से मैं गोली लगने के बाल-बाल बच गया था। हम गुर्जरों के सम्मान में हमेशा लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। गुर्जर समाज के लिए अपने खून का एक-एक कतरा बहाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वर्तमान में समाज को जोड़ने की जरूरत है। सर्वसमाज के लोगों को एक होकर मतदान करना होगा। उनके लिए हम कभी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव रवींद्र भाटी ने कहा कि भाजपा गुर्जर समाज की विरोधी पार्टी है। वह सनातन धर्म की रक्षा का ढोंग रचती है। भाजपा ने ग्वालियर में गुर्जर स्वाभिमान को कुचला, सैकड़ों गुर्जर युवाओं के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए। सहारनपुर में भी गुर्जर गौरवशाली यात्रा को रोका, उस समय भी आसपा हमारे साथ रही।
मीरापुर में निकाला रोड शो
मीरापुर कस्बे में आसपा ने सम्मेलन किया। इसके बाद रोड शो भी निकाला। चंद्रशेखर शाम चार बजे से सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्य मार्गों से गुजरे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रत्याशी जाहिद हुसैन, जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी भी मौजूद रहे।
मीरापुर कस्बे में आसपा ने सम्मेलन किया। इसके बाद रोड शो भी निकाला। चंद्रशेखर शाम चार बजे से सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्य मार्गों से गुजरे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रत्याशी जाहिद हुसैन, जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी भी मौजूद रहे।