फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Case registered against 28 named and 120 unidentified in Kakrauli uproar

मीरापुर उपचुनाव: ककरौली बवाल में चार महिलाओं समेत 28 नामजद और 120 अज्ञात पर केस दर्ज

Wed, 20 Nov 2024 11:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 20 Nov 2024 11:18 PM IST
सार

ककरौली में लोगों ने वोट डालने से रोकने का आरोप लगाकर पुलिस पर पथराव कर दिया। इस मामले की गूंज लखनऊ में गई। पुलिस ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerapur by-election: Case registered against 28 named and 120 unidentified in Kakrauli uproar
पथराव करने वालों पर पिस्टल तानते एसओ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ककरौली के बवाल में पुलिस ने चार महिलाओं समेत सपा और एआईएमआईएम के 28 नामजद और 120 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट सहित 15 धाराएं लगाई गई हैं। 
विज्ञापन

Meerapur by-election: Case registered against 28 named and 120 unidentified in Kakrauli uproar
पुलिस और पथराव करने वाले आमने-सामने। - फोटो : अमर उजाला
जटवाड़ा चौकी प्रभारी के. प्रसाद की ओर से ककरौली थाने में बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि सपा और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता वोट डालने को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ के हमले में एसओ राजीव शर्मा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerapur by-election: Case registered against 28 named and 120 unidentified in Kakrauli uproar
पथराव की घटना के बाद गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उधर, ट्रैफिक जाम होने से बस और अन्य वाहनों में सवार महिलाएं और बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे थे। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।
पुलिस ने सपा कार्यकर्ता शेर अली, शाह आलम, दानिश, मट्टू, गुड्डू, जब्बार, शाहनवाज, सावेज, सुल्ताना, अव्वलीन, तोहिदा, तंजीला, सद्दाम, शादाब, औरंगजेब और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता अजीम, दीनू, गुलेशर, शाह नजर, जावेद, परवेज, कय्यूम, इनाम, सलमान, सद्दाम, अनीस, मौसम, नजर को नामजद किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed