फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: BSP's election campaign begins, Shah Nazar appointed in-charge

Muzaffarnagar News: मीरापुर में पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस, दावेदारों से मांगे आवेदन

Mon, 02 Sep 2024 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Meerapur by-election: BSP's election campaign begins, Shah Nazar appointed in-charge
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस ने मीरापुर सीट पर मजबूत दावेदारी की तैयारियां शुरू कर दी है। तीन सितंबर को सभा में टिकट के दावेदारों से आवेदन मांगे जाएंगे। सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने बताया कि गठबंधन में सीट पर कांग्रेस का दावा है।
विज्ञापन

कांग्रेस-सपा के गठबंधन में अभी तक उपचुनाव वाली सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। सपा की ओर से कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीट दिए जाने की चर्चा थी। लेकिन कांग्रेस के रणनीतिकार मीरापुर सीट पर भी दावा कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद तीन सितंबर को दोपहर दो बजे मीरापुर बस स्टैंड के पास बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। उपचुनाव लड़ने की इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। संगठन ने धरातल पर तैयारियां की है। समीक्षा और आवेदन के लिए ही मीरापुर में सभा बुलाई गई है। सीट का बंटवारा शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा, लेकिन स्थानीय स्तर पर चुनाव की तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed