फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: BSP's election campaign begins, Shah Nazar appointed in-charge

मीरापुर उपचुनाव : बसपा का चुनावी शंखनाद, शाह नजर को बनाया प्रभारी

Mon, 02 Sep 2024 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Meerapur by-election: BSP's election campaign begins, Shah Nazar appointed in-charge
मुजफ्फरनगर। बसपा ने मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव का शंखनाद कर दिया है। कम्हेड़ा गांव के शाह नजर को विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। उनका टिकट तय माना जा रहा है। पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने भाजपा और सपा पर निशाने साधे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया पूरी ताकत से तैयारी करें।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर बसपा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। मीरापुर के उपचुनाव को लेकर मंथन किया गया। उपचुनाव के लिए टिकट के दावेदार भी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने बताया कि कम्हेड़ा गांव के शाह नजर को विधानसभा का प्रभारी बना दिया गया है। पश्चिमी यूपी प्रभारी ने कहा कि एक तरफ मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान लोग कैंप में रह रहे थे और दूसरी तरफ सैफई में नाच गाना चल रहा था। दंगे कभी नहीं होते कुछ लोगों के द्वारा करा दिए जाते हैं। भाजपा सरकार आम जनता के हितों की रक्षा करने में फेल हो गई है। बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक होकर मीरापुर के मैदान में उतार जाओ। सीट का पूरा गणित बसपा की जीत का है। संगठन ने जिसे जिम्मेदारी दी है, उसके लिए धरातल पर कार्य करें। प्रभारी बनाए गए शाह नजर के भाई हाजी शाहनवाज कम्हेड़ा के प्रधान हैं। इस मौके पर कोआर्डिनेटर सतपाल पेपला, आजाद मावी, दिलशाद कुरैशी, जी सिंह बौद्ध, पुष्पांकर पाल, ब्रहमदत्त कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed