{"_id":"673b43b91083a1358b058e30","slug":"meerapur-by-election-asaduddin-owaisi-said-azam-abdullah-go-to-jail-not-akhilesh-sp-has-lost-defeat-rld-2024-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर उपचुनाव: असदुद्दीन ओवैसी बोले, आजम-अब्दुल्ला जेल जाते हैं...अखिलेश नहीं, सपा हार चुकी, रालोद को हराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर उपचुनाव: असदुद्दीन ओवैसी बोले, आजम-अब्दुल्ला जेल जाते हैं...अखिलेश नहीं, सपा हार चुकी, रालोद को हराएं
Mon, 18 Nov 2024 07:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 18 Nov 2024 07:12 PM IST
सार
ककरौली में एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राना के समर्थन में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने कहा कि वक्फ बिल कानून बना तो कलेक्टर फैसला करेगा कि मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान वक्फ हैं या नहीं।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि आजम और अब्दुल्ला जेल जाते हैं, लेकिन भैया नहीं। उपचुनाव में सपा हार मान चुकी है, अब आरएलडी को हराएं। वक्फ पर कानून बना तो डीएम संपत्तियों का फैसला करेंगे। समाजवादी पार्टी और भाजपा एक सिक्के के दो रुख है।
विज्ञापन
Trending Videos
ककरौली में एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राना के समर्थन में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ताकत देती है। आरएलडी के पास दो सांसद हैं, इसी वजह से भाजपा को मीरापुर सीट उनके लिए छोड़नी पड़ी। आबादी के लिहाज मुस्लिम सांसदों की संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वक्फ बिल का प्रस्ताव पेश किया गया। अगर हमारे तीन सांसद होते तो यह कभी नहीं होता। अगर यह बिल कानून बनेगा तो कलेक्टर फैसला करेगा कि मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान वक्फ है या नहीं। कानून बना तो अल्लाह नहीं, संपत्ति के मालिक मोदी और उनके नायब डीएम होंगे। गैर मुस्लिमों को बोर्ड की सदस्यता देंगे। वक्फ की जायदादों को खत्म कर दिया जाएगा। आएलडी को हराना इसलिए जरूरी है, क्योंकि जयंत चौधरी भी बिल के विरोध में नहीं बोले हैं। यह काला कानून है।
अखिलेश यादव बिल पर बोलने के लिए खड़े हुए, लेकिन कोई दूसरी दास्तान सुनाकर बैठ गए। उनके पास सिर्फ अपने परिवार के लिए आरक्षण है। बीजेपी अल्पसंख्यक समाज के लोगों के काम धंधे खत्म कर रही है
जब दंगा हुआ, तब सैफई में चल रहा था उत्सव : ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब मुजफ्फरनगर दंगा चल रहा था, तब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे। सैफई में उत्सव चल रहा था। 50 हजार मुस्लिम बेघर हुए। मां-बहनों पर ज्यादती की गई थी। राहत शिविरों पर बुलडोजर चला था।

बंटोगे तो कटोगे के सामने अनेक हैं तो अखंड हैं
ओवैसी ने बटोगे तो कटोगे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाने साधे। साथ ही यह भी कहा कि झांसी के मेडिकल कॉलेज में बच्चों की जिंदगी बचाने वाले याकूब मंसूरी को सामने खड़ा कर मुख्यमंत्री यह नारा नहीं दोहरा सकते हैं। हम कहते हैं कि अनेक हैं तो अखंड हैं। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र में फिर रहे हैं। बीजेपी की तरफ से एक समुदाय के खिलाफ जहर फैलाया जा रहा है। अब भाजपा वाले अपनी जुबान पर बुलडोजर नहीं ला सकते।