फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Akhilesh Yadav said, BJP had promised Rs 400, sugarcane price has not been decided yet

मीरापुर उपचुनाव : अखिलेश यादव बोले, नारों से न खोदें बारूद की सुरंग, महाराष्ट्र चुनाव के बाद उनकी भी खुदेगी

Mon, 18 Nov 2024 10:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 18 Nov 2024 10:05 PM IST
सार

मीरापुर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने 400 रुपये गन्ना मूल्य देने का वादा किया था लेकिन अभी तक मूल्य ही तय नहीं हो पाया है। किसान जवाब देगा। 

विज्ञापन
Meerapur by-election: Akhilesh Yadav said, BJP had promised Rs 400, sugarcane price has not been decided yet
मंच पर पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की ताकत से बीजेपी और उसके सहयोगी घबरा गए हैं।  पहले इंजन टकरा रहे थे, अब डिब्बे भी टकराने लगे हैं। महाराष्ट्र चुनाव के बाद नारा देने वालों की कुर्सी के नीचे उनके लोग ही सुरंग खोद देंगे। 
विज्ञापन

जौली में रोड शो के लिए पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को भरोसा दिया था, लेकिन भाजपा ने फसलों का वाजिब दाम नहीं दिया। डीएपी में पीडीए दिखाई दे रहा है। उपचुनाव भविष्य में सरकार बनाने का चुनाव है। भाजपा वाले जमीन छीनने वाले लोग हैं।  गन्ने की कीमत 400 रुपये देने का वायदा किया था, लेकिन अभी तक सरकार गन्ने का दाम तय नहीं कर पाई। गन्ने की कीमत ठीक होगी तो खुशहाली होगी। जब सपा की सरकार बनेगी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे।
तंज कसा कि जो लोग नारों से समाज में बारूद की सुरंग खोद रहे हैं, वे याद रखें कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद उनकी कुर्सी के लिए भी उनके ही लोग सुरंग खोदेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए नकारात्मक लोगों का गैंग : अखिलेश 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए नकारात्मक लोगों का गैंग है। पुलिस-पुलिस को पकड़ रही है। एडीजे को थाने में जाना पड़ा। मोरना चीनी मिल की क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए। सरकार बोलकर गई है, लेकिन इंतजाम नहीं किया।
पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा की धारा लेकर आने की बात कही थी, लेकिन गंगा की धारा शुकतीर्थ नहीं आई। बटोगे तो कटोगे के सवाल पर कहा कि नारे से भाजपा की नकारात्मकता का पता चलता है। झांसी में सरकार की लापरवाही से बच्चों की जान गई। स्वास्थ्य व्यस्था खराब है। एंबुलेंस और सरकारी सेवाओं पर कोई ध्यान नहीं है। 
डिप्टी सीएम तो मुख्यमंत्री से डेली डपट खाते हैं, एक सीएमओ को नहीं हटा सकते। जो 20 24 में नतीजे आए, वही 2027 में भी आएंगे। भाजपा की सरकार हटने वाली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed