फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: 60 percent voting amid uproar, SO taunts women in Kakrauli with pistol, creates ruckus

मीरापुर उपचुनाव : हंगामे के बीच 60 फीसदी मतदान, पिस्टल तानते हुए एसओ का वीडियो वायरल

Wed, 20 Nov 2024 06:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 20 Nov 2024 06:42 PM IST
सार

बुधवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान चला। ककरौली में मुस्लिम मतदाताओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मतदान से रोका जा रहा है। जाम लगाने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया तो कुछ युवकों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन
Meerapur by-election: 60 percent voting amid uproar, SO taunts women in Kakrauli with pistol, creates ruckus
पथराव करने वालों पर पिस्टल तानते एसओ ककरौली, साइड में खड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में हंगामे के बीच 60 प्रतिशत मतदान हुआ। ककरौली में मुस्लिम मतदाताओं ने पुलिस पर मतदान से रोके जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया। एसओ ककरौली का पिस्टल दिखाने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट के जरिए एसओ के निलंबन की मांग की। कानून व्यवस्था में ढिलाई पर रुड़कली और जौली में तैनात दो उपनिरीक्षक निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

Meerapur by-election: 60 percent voting amid uproar, SO taunts women in Kakrauli with pistol, creates ruckus
पथराव के बाद ककरौली में गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मतदान बुधवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चला। ककरौली गांव में मुस्लिम मतदाता सड़क पर आए। पुलिस पर आरोप लगाया कि मतदान से रोका जा रहा है। जाम लगाने की कोशिश की गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाना शुरू किया। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। देर शाम एसओ ककरौली का पिस्टल तानते हुए वीडियो वायरल हो गया। आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओ की ओर पिस्टल ताना है, जबकि एसओ ने कहा कि महिलाएं साइड में खड़ी थीं, उन्होंने सामने से पथराव कर रहे युवकों पर पिस्टल ताना था, जिससे कि वे पथराव करना बंद कर अपने घरों में चले जाएं। एसओ ने कहा कि वायरल वीडियो में भी यह सब देखा जा सकता है। 
वहीं जौली और सीकरी गांव में मतदाताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया है। मुस्लिम मतदाताओं को घरों से नहीं निकलने दिया गया। चुनाव आयोग तक शिकायतें पहुंचीं। डीएम उमेश मिश्रा मतदाताओं के बीच पहुंचे और मतदान कराया।
विज्ञापन

उधर, एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि रुड़कली में तैनात शाहपुर थाने के दरोगा नीरज कुमार और जौली में तैनात दरोगा ओमपाल सिंह को ढिलाई बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि चुनाव आयोग को हर स्थिति से अवगत कराया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed