{"_id":"5df7dd578ebc3e87cf3e11f7","slug":"meenu-tyagi-came-to-pick-up-the-son-at-the-prison-gate-muzaffarnagar-news-mrt4591219132","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की त्यागी के बेटे का जेल पहुंचने पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्की त्यागी के बेटे का जेल पहुंचने पर स्वागत
विज्ञापन
जेल के गेट पर बेटे को लेने आई मीनू त्यागी
मुजफ्फरनगर। टोल प्लाजा के मैनेजर से एक लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगने, टोल पर तोड़फोड़ करने व पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने के मामले में विक्की त्यागी के बेटे रक्षित को पुलिस ने जेल भेजा। चर्चा है कि जेल में बंद मीनू त्यागी अपने बेटे को लेने जेल गेट तक पहुंची।
रोहाना टोल प्लाजा के मैनेजर आयुष राठी ने शहर कोतवाली में शनिवार को तहरीर देकर गैंगस्टर रहे विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी के बेटे रक्षित त्यागी व उसके साथियों पर एक लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। रविवार दोपहर भारतीय किसान संगठन द्वारा रोहाना टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया गया था, जिसमें पहुंचकर रक्षित त्यागी व उसके साथियों ने टोल पर लगे बूम (बेरियर) को तोड़कर टोल फ्री कर दिया था। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी व हाथापाई की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए थे। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों रक्षित त्यागी व गौरव निवासी गांव पावटी और रितिक निवासी कच्ची सड़क को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
सूत्रों के अनुसार, पहले से जेल में बंद रक्षित त्यागी की मां मीनू त्यागी खुद जेल गेट पर बेटे को लेने पहुंची, जहां से रक्षित और उसके दोनों साथियों को अपने साथ लेकर भीतर दाखिल हुई। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि जेल में जो हुआ है, उस संबंध में जेल प्रशासन ही अपने स्तर से कार्रवाई कर सकता है। उधर, जेल प्रशासन मामले में चुप्पी साध गया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर लगाने की तैयारी में पुलिस
मुजफ्फरनगर। टोल मैनेजर से रंगदारी मांगने व पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने के आरोपी रक्षित त्यागी व उसके साथियों गौरव व रितिक पर पुलिस गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि रक्षित त्यागी व उसके साथियों पर अब तक तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इससे पहले भी करीब छह माह पूर्व आरोपियों के खिलाफ शहर के रुड़की रोड स्थित चंद्रा टॉकिज के सामने मारपीट के मामले में मुकदमा पंजीकृत हो चुका है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।