फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Medical supplies exceeding oxygen supply in patients

मेडिकल में ऑक्सीजन की आपूर्ति से अधिक मरीज भर्ती

Wed, 05 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Medical supplies exceeding oxygen supply in patients
मेडिकल में ऑक्सीजन की आपूर्ति से अधिक मरीज भर्ती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में बनाए गए कोविड अस्पताल मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में क्षमता से अधिक मरीज पहुंच जाने से ऑक्सीजन का संकट गहरा गया है। यहां 150 मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति की सुविधा है। मरीजों की संख्या 220 पर पहुंच गई है। 150 को दी जाने वाली ऑक्सीजन का बंटवारा 220 में हो रहा है। इससे मरीजों के ठीक होने की स्पीड भी कम हो गई है।
जिला प्रशासन कोविड महामारी में व्यवस्था संभालने में पूरी तरह सफल नहीं हो पा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या और हॉस्पिटल में आपाधापी के हालात ने स्वास्थ्य सेवा प्रभावित कर दी है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक तरफ तो दावा कर रहा है कि उनके यहां ऑक्सीजन और बेड दोनों की कमी नहीं है। दूसरी तरफ मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में मरीजों को लगातार भेजा जा रहा है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन के सामने भी बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई है। डेथ रेशो लगातार बढ़ता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज को ऑक्सीजन केवल 150 मरीजों की ही मिल रही है और मरीज 220 पहुंच गए हैं। सभी की जान बचानी है और सभी को ऑक्सीजन देनी है। ऐसे में ऑक्सीजन उस प्रेशर से मरीजों को मिल ही नहीं पा रही है, जिसकी आवश्यकता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संचालक गौरव स्वरूप का कहना है कि हम चाहकर भी गंभीर मरीजों को उनकी ऑक्सीजन नहीं दे पा रहे है, जिनकी देनी चाहिए। क्षमता से अधिक मरीज आ जाने से हमारी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed