फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Medical store operator injured due to bullet dies

गोली लगने से गंभीर घायल मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

Wed, 28 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Medical store operator injured due to bullet dies
मृतक नरेश सैनी (फाइल फोटो) - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नगर में सोमवार की देर शाम गोली लगने से गंभीर घायल हुए मेडिकल स्टोर संचालक की चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

देवबंद कोतवाली के गांव करंजाली निवासी नरेश सैनी (32) पुत्र उधम सिंह का देवबंद में मकबरा रोड पर मेडिकल स्टोर है। सोमवार देर शाम करीब 7.45 बजे नरेश अपना मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से अपने गांव जा रहा था। जब वह नगर में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित फ्लाईओवर के पिलर नंबर 77 के समीप पहुंचा तो पीछे से किसी ने उसकी पीठ में तमंचा सटा कर गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी देवबंद में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिजन रात्रि में ही उन्हें चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मरने से पहले एंबुलेंस में नरेश ने गोली मारने वाले दो आरोपियों के नाम बताए हैं। मृतक के भाई परमेश कुमार ने तलहेड़ी खुर्द गांव निवासी सोनू सैनी व देवबंद के मोहल्ला सराय निवासी नितेश को नामजद कराया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल पीयूष दीक्षित ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

नरेश की मौत से परिवार में मचा कोहराम
देवबंद। नरेश सैनी की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। परिवार में उसकी पत्नी और चार की एक बेटी है। जिन्हें वह रोता बिलखता छोड़ गया। नरेश की मौत से जहां उसके परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, उसके पैतृक गांव करंजाली में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों के लेन-देन के विवाद में मारी गोली
*मृतक और हमलावर पक्ष दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। उनके बीच पैसों के लेन-देन का विवाद था। कुछ अन्य विवाद भी सामने आ रहा है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ चल रही है। घटना में संलिप्त अन्य लोगों का भी पुलिस पता लगा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। - विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed