फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Medical services will be available to all in the district

जिले में सभी को चिकित्सा सेवा उपलब्ध होगी

Tue, 02 Mar 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Medical services will be available to all in the district
शिव चौक पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करती डीएम व चिकित्सा अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में सभी को चिकित्सा सेवा उपलब्ध होगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शिव चौक से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद में हर जगह पर आसानी से सभी को चिकित्सा सेवा उपलब्ध होगी।
सीएमओ डॉक्टर एसके अग्रवाल ने कहा कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दिमागी बुखार और संचारी रोग की रोकथाम की जाएगी। 10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलेगा। 31 मार्च तक चलने वाले अभियान में घर-घर जाकर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव आदि के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। अभियान में जिला पंचायत राज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, कृषि एवं सिचाई विभाग को शामिल किया गया है। उन्होंने सभी को अभियान की सफलता के लिए बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्वान किया। एसीएमओ डॉ वीके सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, डॉ शमशेर आलम, जिला सलाहकार वेक्टर बोर्न डिजीज एहतेशाम, डीएमसी यूनिसेफ तरन्नुम, डीपीएम विपिन कुमार, डीसीपीएम अनुज सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन बीमारियों पर होगी रोकथाम
संचारी रोग अभियान के तहत डेंगू और मलेरिया को रोकने को प्राथमिकता दी जाएगी। नालियों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जाएगा और लोगों को पानी न इकट्ठा होने देने के लिए जागरूक किया जाएगा। आशा बहनें घर-घर निरीक्षण कर बुखार, सर्दी और सांस रोगियों की जानकारी विभाग को देंगी। फ्रंट लाइन वर्कर घर घर जाकर रोगियों, कुपोषित बच्चों, दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग हुए रोगियों की सूची, टीबी के लक्षण दिखने वाले रोगियों की सूची, उनके द्वारा जन्मे और मृत बच्चों की सूची बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed