फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Medical officers are prohibited from leaving the headquarters, information will be kept updated

Muzaffarnagar News: चिकित्साधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक, अपडेट रखेंगे सूचना

Tue, 18 Feb 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Medical officers are prohibited from leaving the headquarters, information will be kept updated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधान मंडल सत्र-2025 के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर बिना अनुमति जिला मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की ओर से सीएमओ और जिला एवं महिला अस्पताल सीएमएस को निर्देशित किया गया है। उनके अनुसार सभी अधिकारी मुख्यालय पर उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ कार्यालय की सभी सूचनाओं को प्रतिदिन अपडेट किया जाएगा।

विधानमंडल सत्र 2025 आज से शुरू हो रहा है। इसके मद्देनजर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं रतनलाल सिंह सुमन की ओर से निर्देश जारी किये गए हैं। सीएमओ डॉ़ सुनील तेवतिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर उपलब्ध रहने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी सूचनाओं को सत्रकाल में दैनिक रूप से अपडेट रखने के निर्देश भी प्राप्त हुए हैं। बताया कि प्रत्येक वर्ष विधानमंडल सत्र के दौरान इस प्रकार के आदेश जारी किये जाते हैं। गत विधानमंडल सत्र के दौरान पूछे गए प्रश्नों के उत्तर से संबंधी सूचनाएं भी मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed