फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meaningful writing is also austerity: Parvaj

सार्थक लिखना एक तपस्या है: परवाज

Sat, 12 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Meaningful writing is also austerity: Parvaj
डीएवी डिग्री कालेज के सभागार में पुस्तक का विमोचन करते साहित्यकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रसिद्घ शायर बिजेंद्र परवाज ने कहा कि सार्थक लेखन भी एक तपस्या है। यहां डीएवी कॉलेज सभागार में लेखक राजबल त्यागी की पुस्तक जिक्र-फिक्र-जब-तब का लोकार्पण करते हुए परवाज ने कहा कि पुस्तक में त्यागी की तपस्या साफ झलकती है। उनके इस प्रयास का हम सभी को सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएवी के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष साहित्यकार आरएम तिवारी ने कहा कि राजबल त्यागी का लेखन समाज के लिए सार्थक है। शायर अशोक पंकज ने कहा कि लेखक ने भोगा हुआ यथार्थ लिखा है। कॉलेज की प्राचार्या डा. शशि शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। अध्यक्षता डा. रामनाथ प्रेमी ने की। इस अवसर पर परवाज ने गजल भी सुनाई। रोहित कौशिक, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, डॉ विपिन जैन, विनोद वत्स, जेपी सविता, नेमपाल प्रजापति, परमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

डीएवी डिग्री कालेज के सभागार में पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम में मौजूद लोग।

डीएवी डिग्री कालेज के सभागार में पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम में मौजूद लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed