{"_id":"680a35bec54b9060c3075d99","slug":"mda-team-demolished-illegal-construction-and-sealed-it-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-144214-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एमडीए की टीम ने अवैध निर्माण किया ध्वस्त, सील लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एमडीए की टीम ने अवैध निर्माण किया ध्वस्त, सील लगाई
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली में एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेश पर बुढ़ाना रोड पर गंगनहर पुल के निकट अवैध भू-स्वामी प्लॉटिगकर्ता ने करीब 9 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को एमडीए की टीम ने ध्वस्त करा दिया।
इसके अतिरिक्त ग्राम सठेड़ी में लगभग दो हजार वर्गमीटर में निर्मित किए जा रहे व्यवसायिक, आवासीय निर्माण के विरुद्ध सील लगाने की कार्रवाई की गई। इस अवैध प्लॉटिंग, निर्माण के विरुद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। इसमें चालानी कार्रवाई के बाद पूर्व में ध्वस्तीकरण व सीलिंग के आदेश निर्गत किए गए थे। मगर अवैध प्लॉटिंग, निर्माण के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को नहीं हटाया गया था। बृहस्पतिवार को एमडीए की टीम ने करीब 9 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एक स्थल पर सील की कार्रवाई की गई है। अवैध काॅलोनी के ध्वस्तीकरण, सील की कार्रवाई के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता विनीत अग्रवाल, सहायक अभियंता भरतपाल, अवर अभियंता जयकरण सिंह, सुपरवाइजर उमेश रॉय, सरदार सिंह, सुभाष सिंह, सतपाल सिंह, देवराज सिंह टीम के साथ पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।