फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MDA demolished three illegal colonies

एमडीए ने तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

Sun, 31 Jul 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
MDA demolished three illegal colonies
मानचित्र की स्वीकृति के बिना बनाए गए मकान व दुकान आदि को भी सील किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर शनिवार को कस्बे में गरजा। एमडीए की टीम ने पुलिस बल के साथ तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इनके अलावा मानचित्र की स्वीकृति के बिना बनाए गए मकान व दुकान आदि को भी सील किया गया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के एक्सईएन अपनी टीम के साथ बुढ़ाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल को साथ लेकर कस्बे में अवैध रूप से काटी जा रही तीन कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जेई अवनीश गर्ग ने बताया कि रीता त्यागी पत्नी पवन कुमार उर्फ टीटू त्यागी, संतोष वर्मा पत्नी विनोद कुमार व अन्य की ओर से कांधला रोड पर 25 बीघा में अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी। एमडीए की टीम ने कॉलोनी के सभी रास्तों, प्लाटिंग की चाहरदीवारी तथा निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम ने बड़ौत रोड पर त्यागी पेट्रोल पंप के पास जितेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, प्रमेंद्र कुमार तथा संगीत गर्ग की ओर से अवैध रूप से की गई प्लाटिंग को भी ध्वस्त कर दिया। चाहरदीवारी और पिलर आदि ध्वस्त कर दिए। इसके अलावा टीम ने लीला त्यागी, इमरान त्यागी व नवाब अहमद की ओर से सनराइज स्कूल के सामने योगपुरा रोड पर एक हेक्टेयर में की गई अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त कर दिया। मानचित्र की स्वीकृति के बिना बनाए गए मकान व दुकान आदि को सील किया।
विज्ञापन

एमडीए के उपाध्यक्ष ने बताया कि ऐसी कॉलोनी, जिसका ले आउट प्लान एमडीए से स्वीकृत नहीं है, उसमें किसी भी प्रकार का निर्माण अवैध माना जाएगा। ऐसी कॉलोनियों में भूखंड क्रय करना अवैध होगा। ध्वस्त किए जाने की स्थिति में क्रेता स्वयं जिम्मेदार होंगे। किसी कॉलोनाइजर द्वारा सरकारी भूमि, चकरोड, नाली, बंजर, चरागाह व तालाब आदि पर अनाधिकृत कॉलोनी विकसित की जाती है तो उनके खिलाफ एंटी भू-माफिया अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed