फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MCA defeated DAV by 128 runs

एमसीए ने डीएवी को 128 रनों से हराया

Mon, 02 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
MCA defeated DAV by 128 runs
टी-20 क्रिकेट मैच में विकेट गिरने के बाद खुशी मनाते खिलाडी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से अंतर जनपदीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। मुजफ्फरनगर क्रिकेट अकादमी ने उद्घाटन मैच में एसएफ डीएवी अकादमी को हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के चेयरमैन भीम कंसल और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अपेक्स कौंसिल सदस्य मनोज पुंडीर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। एसएफ डीएवी अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एमसीए के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रनों का स्कोर बनाया। वैभव ने 28, तानिष ने 28 तथा गर्वित ने 20 रनों का योगदान दिया। एसएफ डीएवी के गेंदबाज विकास ने दो, मुनीश और संयोग को 1-1 विकेट मिला। चार खिलाड़ी रन आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएफ डीएवी की पूरी टीम मात्र 29 रनों पर आल आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक भी नहीं बना पाया। छह विकेट लेने वाले मजीद को मैन ऑफ दी मैच दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एमसीए चेयरमैन भीम कंसल ने खिलाड़ियों को खेल भावना और मेहनत से खेलने की सिख दी। मनोज पुंडीर ने खिलाड़ियों को कहा कि वो अपने खेल में निरंतर सुधार लाए, क्योंकि उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। टूर्नामेंट के संयोजक कुमार गौरव ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल आठ दिसंबर को होगा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरशद अली, आदिल रजा जैदी, तरुण आदि उपस्थित रहे। संचालन कुमार गौरव ने किया।

टी-20 क्रिकेट मैच में गेंद उालता खिलाडी।

टी-20 क्रिकेट मैच में गेंद उालता खिलाडी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

टी-20 क्रिकेट मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज।

टी-20 क्रिकेट मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed