फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maulvi sexualy harrased a woman, police registered a case and started searching for the accused

Muzaffarnagar: इलाज के बहाने पानी में नशीला पदार्थ डालकर पिलाया, फिर माैलवी ने महिला के साथ किया घिनाैना काम

Thu, 07 Nov 2024 08:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 07 Nov 2024 08:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक माैलवी ने महिला को इलाज के बहाने से नशीला पदार्थ मिलाकर पानी पिलाया और फिर उसे हवस का शिकार बनाया। आरोपी माैलवी की पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Maulvi sexualy harrased a woman, police registered a case and started searching for the accused
किशोरी से दुष्कर्म में कैफे संचालक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद निवासी एक महिला ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले एक मौलवी पर पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने जिन्नात आना बताकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद से आई थी पीड़िता 
गाजियाबाद निवासी पीड़िता बीमार चल रही है। पांच नवंबर को वह अपनी बहन के साथ थाना सिविल लाइन क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले मौलवी इरशाद के पास उपचार कराने के लिए आई थी। इस दौरान मौलवी ने पीड़िता से अकेले में बात करने को कहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: अवैध कब्जा कर पांच मकान बनाए, राजस्व टीम ने जेसीबी से ढहाए, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई 

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेल मिलने बुलाया, बस अड्डे से घर ले गया और फिर वारदात को दिया अंजाम
मौलवी का कहना था कि उसे कुछ बात करनी है जो वह उसकी बहन के सामने नहीं कर सकता। मौलवी ने पीड़िता को अपना मोबाइल नंबर देकर अकेले आकर मिलने के लिए कहा। इसी के चलते अब वह मौलवी से मिलने के लिए दिल्ली से आ गई। आरोपी मौलवी पीड़िता को सहारनपुर बस अड्डे पर मिला और उसे अपने घर ले गया। 

महिला पर माैलवी ने बताए जिन्न
आरोप है कि वहां पर मौलवी ने महिला को पानी में नशीला पदार्थ पिलाया। मौलवी ने महिला पर जिन्नात का साया बताया। आरोप है कि मौलवी ने जिन्नात आने का बहाना बनाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे बस में जबरन बैठाकर घर भेजने का प्रयास किया। लेकिन पीड़िता नहीं गई और डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। थाना पुलिस के साथ ही पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed