फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Five houses were built by illegal occupation, revenue team demolished them with bulldozer

Baghpat: अवैध कब्जा कर पांच मकान बनाए, राजस्व टीम ने जेसीबी से ढहाए, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

Thu, 07 Nov 2024 06:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज, डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज, डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 07 Nov 2024 06:17 PM IST
सार

बागपत जनपद के रटाैल में अवैध कब्जा कर बनाए पांच मकानों पर राजस्व टीम का बुलडोजर चला। रास्ते की जमीन कब्जामुक्त कराने गई टीम का लोगों ने विरोध किया लेकिन डीएम के आदेश पर मकानों को धराशायी कराने की कार्रवाई कराई गई।
 

विज्ञापन
Baghpat: Five houses were built by illegal occupation, revenue team demolished them with bulldozer
मकान ध्वस्त करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के रटौल कस्बे में लहचौड़ा मार्ग के समीप रास्ते की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए पांच मकानों पर राजस्व विभाग का बुलडोजर चल गया। जहां लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन राजस्व विभाग की टीम पांचों मकानों को ध्वस्त करने के बाद लौट गई।

विज्ञापन


कस्बे के लोगों ने लगाया था अवैध निर्माण का आरोप
कस्बे के आंबेडकर वार्ड की सभासद धर्मवती देवी, कदीर अब्बासी, सुभाष समेत अन्य लोगों ने अफसरों से शिकायत करते हुए लहचौड़ा मार्ग के समीप सरकारी रास्ते की जमीन पर कब्जा कर मकानों का निर्माण करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: नये गृहकर पर बखेड़ा, मंत्री-विधायक को जवाब नहीं दे पाए अधिकारी, लगी फटकार... लक्ष्य जानकर होंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: Five houses were built by illegal occupation, revenue team demolished them with bulldozer
मकान ध्वस्त करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

पैमाइश करने के बाद जारी किया था नोटिस
एक माह पहले राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश करने के बाद नफीस, मोमीन, वरीसा, इदरीश और साबूदीन को नोटिस जारी कर छह नवंबर तक मकानों को खाली कर कब्जा हटाने के आदेश जारी किए। जिसके चलते डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल और बुलडोजर के साथ रास्ते की जमीन कब्जामुक्त कराने पहुंची। जहां ध्वस्तीकरण शुरू होने पर हंगामा होने लगा।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार ने पांचों मकान मालिकों को तीन दिन में मकानों पर बचे लिंटर हटाने का अल्टीमेटम दिया। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विरज सिंह त्रिपाठी, लेखपाल रवि राठी, संजीव राठी, विजय कुमार सहेंद्रपाल समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed