फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maulvi raped a minor student, condition critical

Muzaffarnagar News: मौलवी ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Sun, 24 Sep 2023 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Maulvi raped a minor student, condition critical
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव के एक मदरसे में पढ़ने गई छात्रा के साथ मौलवी ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में छात्रा को कस्बे की सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से छात्रा को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना के बाद मौलवी मौके से फरार हो गया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय छात्रा शनिवार को मस्जिद मदरसा में पढ़ने के लिए गई थी। मदरसे के मौलवी ने छात्रा को रोक लिया। सभी छात्र-छात्राओं को घर भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद मौलवी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद मौलवी फरार हो गया। हालत बिगड़ने पर किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची और घटना से परिजनों को अवगत कराया। तब छात्रा को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। इसके बाद गंभीर अवस्था में छात्रा को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की तहरीर छात्रा की मां ने कोतवाली में दी है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मदरसे के मौलवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मौलवी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव ने कहा कि आरोपी मौलवी की तलाश में दो टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed