फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maulana Salim in Kakrauli

देश में अमन शांति कायम रखे मुस्लिम समाज

Tue, 05 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Maulana Salim in Kakrauli
देश में अमन चैन कायम रखे मुस्लिम समाज
विज्ञापन

मोरना। ककरौली में शांति समिति की बैठक में मौलाना सालिम ने कहा कि देश की अमन शांति को कायम रखना मुस्लिम समाज के प्रत्येक व्यक्ति का पहला कर्तव्य होना चाहिए। मुस्लिम समाज ने देश की उन्नति में बहुत बड़ा योगदान दिया है। देश में विकास की गति बनाए रखने के लिए हमें आपसी भाईचारे को और मजबूती देनी होगी। आपसी झगड़े और मनमुटाव आम इंसान को तरक्की से दूर ले जाते हैं, इनसे बचने में ही हम सब की भलाई है। ककरौली में समाजसेवी शहनवाज के आवास पर हुई बैठक में ककरौली थाना प्रभारी विजय बहादुर यादव ने कहा कि कानून और देश के संविधान को समझना और उनका पालन करना ही हमारा धर्म है, देश सर्वोपरि है। इसका नुकसान हम सबका नुकसान है। युवाओं को अफवाहों से बचाकर रखें और हमें सहयोग करें। इस मौके पर मौलाना मुस्तफा, हाजी गुलशेर, प्रमोद, जगत सिंह ठाकुर, आरिफ, बबलू अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed