फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Matter won't work without MSP: Satya Pal Malik

एमएसपी के बिना नहीं बनेगी बात : सत्यपाल मलिक

Mon, 09 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Matter won't work without MSP: Satya Pal Malik
बघरा में किसान सम्मान समारोह में राज्य पाल सत्यपाल मलिक को हल भेंट करते किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तितावी (मुजफ्फरनगर)। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि एमएसपी कानून के बिना देश में शांति नहीं होगी। दिल्ली वाले नहीं सुधरे तो आंदोलन फिर खड़ा होगा और वह किसानों के बीच आएंगे। 700 किसानों की मौत पर दिल्ली चुप रही, तो मुझे बोलना पड़ा। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य जल्द से जल्द लागू होना चाहिए। यह भी कहा कि संसद में कभी शिक्षा की मदद पर बहस नहीं होती है।
विज्ञापन

बघरा की दरगाह आलिया बाबुल हवाईज पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक की ओर से आयोजित किसानों सम्मान समारोह में मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री को हालात बताने पहुंचे, लेकिन तब उनकी समझ में नहीं आया। अब आया तो पीएम लाल किला पर पाठ और गुरुद्वारा-गुरुद्वारा जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि सिख समाज बात को 300 साल तक नहीं भूलता। बाद में पीएम ने माफी मांगते हुए तीनों कानून वापस ले लिए। किसानों से कहा कि लड़ाई खत्म नहीं हुई, धरना खत्म हुआ है। जब तक एमएसपी का मामला नहीं सुलझता किसानों का मसला हल नहीं होगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनका एक दोस्त है, जिसका नाम अड़ानी है। उसने कानून पास होने से पहले पानीपत में 500 एकड़ में गोदाम बना लिया। अब वह बड़े पैमाने पर खरीद कर रहा है, उस वक्त बचेगा तब दाम चढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिमाग में बैठाई चिप को बाहर निकालो, भाईचारे से रहो
राज्यपाल ने कहा कि जोधपुर जैसे शहर में दंगा हो गया। लोगों के दिमाग में चिप बैठाई दी गई है। पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी पर बहस होनी चाहिए, लेकिन हिंदू और मुस्लिम की बात हो रही है। किसानों के मुद्दों पर बहस होनी चाहिए। जातिवाद के खेल में मत फंसों, भाईचारे के साथ रहकर एक-दूसरे की इमदाद करनी होगी।
बेटियों को पढ़ाओ, नाम रोशन कर देगी
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि बेटियों की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। लोग मकानों और रहन-सहन पर खर्च कर रहे हैं, जबकि शिक्षा पर अधिक से अधिक खर्च करना चाहिए। बेटियों को पढ़ाओगे तो बेटों से 10 कदम आगे जाएगी।
तीन और चाल छल्ले वाली कार से दूर रहा
राज्यपाल ने कहा कि तीन और चार छल्ले वाली कार के चक्कर में लोग उलझे हुए हैं। दहेज प्रथम और अन्य सामाजिक बुराईयां बढ़ रही है। मृत्युभोज से दूरी बनाकर रखें। फिजूलखर्ची रोकनी पड़ेगी।
जम्मू-कश्मीर में 15 प्रतिशत कमीशन मांगते हैं : सत्यपाल मलिक
मुजफ्फरनगर। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा मेरी शिकायत के बाद जम्मू-कश्मीर के मामले में सीबीआई जांच शुरू हुई। प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं किया, उन्होंने मेरी सराहना की। मुझे दो मामलों में तीन सौ करोड़ की पेशकश की गई थी। मैने सबसे पहले प्रधानमंत्री को जानकारी दी थी। बिना किसी का नाम लिए राज्यपाल ने कहा कि तीनों लोग खुद को पीएम का दोस्त बताते थे। राज्यपाल के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वह और भी नाम बताएंगे। जम्मू कश्मीर में 15 प्रतिशत कमीशन का खेल चलता है। जिनकी जांच हो रही है, बहुत बड़े-बड़े नामों का खेल खुलेगा। डेढ़ कमरे के मकान में नहीं रहता तो मेरी भी जांच हो जाती। दिल्ली से बहुत रुपया दिल्ली गया है। अफसरों ने रुपये खा लिए और लोग बदहाल हो गए।

यह रहे मौजूद
अध्यक्षता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और संचालन राजकिशोर शर्मा ने की। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, नवेद खान, अहसान अली, आसिफ प्रधान, प्रमोद कुमार, राजेंद्र कामरेड, अजमत अली, महबूब अली, नावेद खान ने हल, तलवार और गदा भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed