फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Matches of cricket, chess and carrom took place on the first day

Muzaffarnagar News: पहले दिन हुए क्रिकेट, शतरंज और कैरम के मुकाबले

Sat, 11 Mar 2023 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Matches of cricket, chess and carrom took place on the first day
श्रीराम कॉलेज में हुआ सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में सात दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता-2023 का शनिवार से शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट, शतरंज और कैरम के मुकाबले हुए।
खेल प्रतियोगिता शुरूआत शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता से हुई। पहला मुकाबला बीएससी और फार्मेसी विभाग की टीमों के बीच खेला गया। फार्मेसी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। बीएससी की टीम ने तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला बॉयज छात्रावास और बीटेक की टीमों के बीच खेला गया। बॉयज छात्रावास ने पांच विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। बीटेक की टीम 95 रन पर ढेर हो गई। छह रन से बॉयज छात्रावास की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सौरभ कुमार, द्वितीय स्थान पर सुजीत कुमार और तृतीय स्थान पर तुषार बालियान रहे। महिला वर्ग में स्नेहा भल्ला प्रथम, अंशिका जेएमसी द्वितीय और मुस्कान बीएससी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में शोएब ने प्रथम, अजय कुमार ने द्वितीय और कुणाल कटारिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में निकिता कश्यप प्रथम, निशिका कश्यप द्वितीय और रिया गोयल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में क्रिकेट, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबा, एथलेटिक में दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि मुकाबले होंगे। अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, अमरदीप, डॉ. अब्दुल, अजीज खान, भुपेंद्र, संदीप कुमार, प्रशांत, तरूण और विश्वदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed