फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mata Vaishno Devi Temple, the center of unwavering faith

अटूट आस्था और विश्वास का केंद्र है माता वैष्णो देवी मंदिर

Mon, 26 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi Temple, the center of unwavering faith
नवरात्र एक
विज्ञापन

नवरात्रों में उमड़ता है कई जनपदों के श्रद्घालुओं का सैलाब
गांधी कॉलोनी में भव्य ढंग से सजा है पावन मंदिर
(फोटो)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नवरात्र में आस्था का केंद्र बने वैष्णो देवी मंदिर की महिमा निराली है। मान्यता है सच्चे मन से मन्नत मांगने वालो पर माता रानी की अनुकंपा बरसती है। यहां नवरात्रों में श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ता है। शारदीय नवरात्रों में मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया है।
गांधी कालोनी स्थित प्राचीन वैष्णो देवी मंदिर से कई जिलों के भक्तों की आस्था जुड़ी है। मंदिर कमेटी के महामंत्री व सहायक शासकीय अधिवक्ता दिनेश सिंह पुंडीर बताते है कि माता का मंदिर शक्ति केंद्र है। जो श्रद्घालु वैष्णो देवी की गुफा के दर्शन करने नहीं जा पाते है, वह यहां आकर मत्था टेकते है। श्रद्घालुओं की मांगी मन्नत अवश्य पूरी होती है। यहां 14 दिन तक दूरदराज से श्रद्घालु पहुंचते है। मन में मुराद लेकर भक्त मंदिर प्रांगण में रीबन या कलावा बांधते है। जब मन्नत पूरी हो जाने पर उसे खोल दिया जाता है। यह भी दावा है कि कई बार ऐसे मौके आते है जब परिसर में एक भी धागा या रीबन नजर नहीं आता। यह मां का चमत्कार है।
विज्ञापन

32 सालों से प्रज्ज्वलित है अखंड ज्योति
मंदिर पुरोहित बद्री धाम निवासी आचार्य यमुना प्रसाद डिमरी बताते है कि यहां ज्वाला देवी से अखंड ज्योति लाई गई थी। 32 सालों से अखंड रूप में मंदिर में प्रज्ज्वलित है। शहर के अलावा कस्बा चरथावल, बुढाना, जानसठ, खतौली एवं शामली जिले के कांधला, कैराना आदि में श्रद्घालु यहां से ज्योति लेकर जाते है और जागरण कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां का गुणगान करेंगे कलाकार
कमेटी के अध्यक्ष दर्शन लाल अनेजा बताते है पहले नवरात्र को कलश यात्रा और झंडा पूजन होगा। नवरात्रों में रोजाना कलाकारों की मंडली मां का गुणगान करेगी। आठ अक्तूबर का भव्य मेला सजेगा। मंदिर प्रांगण में वैष्णो माता के अलावा श्री गणेश, हनुमान जी, मां काली, सरस्वती माता, साईं बाबा, भैरव बाबा, शनि शिलापट आदि की भव्य मूर्तियां श्रद्घालुओं को आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed