{"_id":"68d05deeb00cf0ea920cb7ee","slug":"master-plan-2031-families-will-be-accommodated-population-density-will-decrease-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-154791-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायोजना 2031 : समायोजित होंगे परिवार, घटेगा जनसंख्या घनत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायोजना 2031 : समायोजित होंगे परिवार, घटेगा जनसंख्या घनत्व
विज्ञापन
राशिद अली
मुजफ्फरनगर। प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या के कारण भीड़ से मुक्ति दिलाने के लिए महायोजना-2031 में विशेष प्रावधान किए गए हैं। क्षेत्र का प्रस्तावित रकबा 9983 हेक्टेयर किया गया। माना गया कि इससे जनसंख्या घनत्व 327 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर से घटकर 123 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर पर पहुंच जाएगा।
जनपद की जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर आवासीय आवश्यकता भी बढ़ रही है। प्राधिकरण की ओर से महायोजना 2031 लागू कर दी गई है, जिसके तहत आने वाले करीब पांच वर्ष में प्राधिकरण क्षेत्र की जनसंख्या 12 लाख से अधिक पहुंच जाएगी। इनके लिए एक लाख से अधिक आवास की आवश्यकता पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
आवासीय आवश्यकता की पूर्ति करते हुए जनसंख्या घनत्व कम करने के लिए आवासीय क्षेत्र में 1495 हेक्टेयर की बढ़ोतरी की गई है जबकि निर्मित क्षेत्र को यथावत रखते हुए व्यावसायिक भू क्षेत्र में 305 और औद्योगिक में 146 हेक्टेयर की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
जनपद के शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही प्रवासियों की संख्या : महायोजना 2031 के लिए किये गए सर्वे के अनुसार जनपद के शहरी क्षेत्र में प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर में प्रवासियों की संख्या शहर की जनसंख्या का 40 प्रतिशत है। हालांकि प्रवासन का मुख्य कारण विवाह माना गया है। शहर में 32 प्रतिशत प्रवासन इसी कारण से हुए हैं। महिला प्रवासियों की संख्या पुरुष प्रवासियों से अधिक है। केवल 16 प्रतिशत प्रवासी ही कार्य एवं रोजगार के उद्देश्य से शहर में प्रवास कर रहे हैं।