फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   masons came out of cycle march for lucknow

Muzaffarnagar News: लखनऊ के लिए साइकिल मार्च से निकले राजमिस्त्री

Mon, 19 Dec 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
masons came out of cycle march for lucknow
जानसठ। गांव खलवाड़ा के राजमिस्त्री ने सोमवार को जानसठ के ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर से साइकिल मार्च निकालकर लखनऊ के लिए रवाना हुए। लखनऊ में वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे और ग्राम सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

गांव खलवाड़ा निवासी राजमिस्त्री समन्द्र सैन का आरोप है कि वर्ष 2018 से 2020 में जिला मेरठ की तहसील सरधना के गांव कपसाड़ के तत्कालीन ग्राम सचिव ने उसको लिखित व मौखिक संविदा करार करते हुए 91 शौचालय बनाने का ठेका दिया था। उसने बताया कि ठेका लगभग 8.70 लाख रुपये में लिया था। आरोप है कि ग्राम सचिव पर करीब एक लाख 96 हजार 630 रुपये मजदूरी ठेके के बकाया है। अभी तक उसको मजदूरी का पैसा नहीं मिला है। इस संबंध में मेरठ में जिला पंचायत राज अधिकारी से भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित राजमिस्त्री ने सोमवार से जानसठ के ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर से लखनऊ जाने के साइकिल द्वारा मार्च निकाला। वह पहले मेरठ के जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में पहुंचेेंगे। जहां पर शिकायत दर्ज कराने के बाद अगर समाधान नहीं होता है, तो वह सीधे लखनऊ पहुंचेगा। वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ग्राम सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed