{"_id":"682f06d29296904b7d0aa699","slug":"martial-arts-taught-to-ncc-cadets-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-146189-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एनसीसी कैडेट्स को सिखाई युद्ध कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एनसीसी कैडेट्स को सिखाई युद्ध कला
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। 82 यूपी एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ किया गया। शिविर में कैडेट्स को एनसीसी संगठन और इतिहास के प्रति जागरूक करने के साथ आपदा प्रबंधन, क्षेत्रकला, युद्ध कला और सामाजिक कार्यों के प्रति दायित्व का बोध कराया जाएगा।
कैंप कमांडेंट कर्नल प्रवीण भाल ने कहा कि एनसीसी सैन्य विभाग का ही एक अभिन्न अंग है। इससे कैडेट्स में देश, समाज सेवा का जज्बा पैदा होता है। एनसीसी के ए, बी और सी प्रमाणपत्र धारी कैडेट्स सेना सहित विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान कैडेट्स को मानचित्र अध्यन, आपदा प्रबंधन, एनसीसी का संगठन, राष्ट्र निर्माण, हथियारों का खोलना-जोड़ना, वृक्षारोपण, साहसिक क्रिया -कलाप, रक्तदान का महत्व, एनसीसी का इतिहास, राष्ट्रीय एकता, ड्रिल, क्षेत्रकला, युद्धकला, सेक्शन फार्मेशन, सांकेतिक चिह्न, संचार, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, नागरिक सुरक्षा, प्रदूषण निवारण, स्वास्थ्य, सफाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविर में डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल नवीन पराशर, मेजर अरविंद कुमार, लेफ्टिनेंट नितिन कुमार, लेफ्टिनेंट नावेद अख्तर, चीफ ऑफिसर सतेन्द्र तोमर, चीफ ऑफिसर रमन सिंह, चीफ ऑफिसर विपिन कुमार, सेकेंड ऑफिसर वाजिद अली, फर्स्ट ऑफिसर जयवर्धन, सूबेदार मेजर यशपाल सहित एनसीसी, सैन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।