{"_id":"62bc9117a1eeed3a7e6c3bff","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-from-the-noose-devband-news-mrt594960530","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनदान में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनदान में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। घलौली गांव में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजन भी जानकारी मिलने पर गांव में पहुंच गए। जिन्होंने ससुरालियों पर बेटी को परेशान रखने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
जनपद मुजफ्फरनगर के मुबारकपुर गांव निवासी पूनम उर्फ अन्नू (25) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व घलौली निवासी नवबहार के साथ हुई थी। उनके एक बेटी है। बुधवार की शाम पूनम का शव कमरे में बने रोशनदान में दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर सीओ रामकरण और इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा मौके पर पहुंचे और पूछताछ करते हुए शव को फंदे से उतरवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन भी घलौली गांव पहुंच गए। जिन्होंने हंगामा करते हुए ससुरालियों पर बेटी को लगातार परेशान करने का आरोप लगाया। आरोप यह भी है कि इससे पूर्व भी बेटी के साथ मारपीट की गई। सीओ रामकरण का कहना है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।