फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman murdered for dowry

दहेज न मिलने पर विवाहिता की जहर देकर हत्या

Sun, 01 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for dowry
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला मल्हूपुरा में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे जहर खिला दिया, जिससे विवाहिता की मौत हो गई। पीड़ित पिता ने शौहर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला केवलपुरी निवासी अमीर आलम ने तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी तबस्सुम का निकाह दो नवंबर 2013 को मल्हूपुरा निवासी शाहनवाज के साथ किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर तबस्सुम का उत्पीड़न कर रहा था। इसी दौरान विवाहिता को दो बच्चे जोया (5) व आतिफ (3) भी हुए, लेकिन ससुराल पक्ष का उत्पीड़न जारी रहा। पीड़ित के अनुसार 28 जुलाई की देर रात उन्हें सूचना मिली कि तबस्सुम के साथ मारपीट कर ससुराल पक्ष ने उसे जहर खिला दिया है। इस पर वह परिजनों के साथ मल्हूपुरा पहुंचा, जहां तबस्स़ुम जहर के असर से तड़प रही थी। विवाहिता ने परिजनों को बताया कि शौहर शाहनवाज, देवर फरमान व सरफराज और ननद शमां ने उसे मारपीट कर जहर दे दिया है। इस पर परिजन विवाहिता को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed