{"_id":"60660d608ebc3ec39c36d1f1","slug":"married-to-death-in-suspicious-circumstances-muzaffarnagar-news-mrt5325770132","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। गांव हरसौली में बुधवार रात विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी फांसी के फंदे पर लटकी पड़ी लाश ससुराल के एक कमरे में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी अशरफून (35) की बुुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव भोपुरा निवासी महिला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर चौकी प्रभारी एसआई मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। इसका विरोध करते हुए ससुराल पक्ष ने कार्रवाई किए जाने से इंकार किया, लेकिन मायके वाले शव का पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गए। इस पर पुलिस ने मायके पक्ष के कहने पर महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के मायके पक्ष के कहने पर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस संबंध में किसी तरह की तहरीर भी नहीं दी गई है।