फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married to a woman after being described as unmarried

खुद को अविवाहित बताकर युवती से विवाह

Fri, 03 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Married to a woman after being described as unmarried
युवती ने न्याय की गुहार लगाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने खुद को अविवाहित बता कर युवती से विवाह कर लिया। उसके मां बन जाने के बाद वह युवती और अपनी पुत्री को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात मोहल्ला केशवपुरी निवासी आरोपी युवक के साथ हुई थी। युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे हरिद्वार ले जाकर एक मंदिर में उसके साथ शादी कर उसके साथ मौहल्ला गाजावाली में किराये के मकान में रहने लगा। वहां के बाद वह उसे नई मंडी क्षेत्र में मकान लेकर रहने लगा। इस बीच उसके गर्भवती होने जाने पर उसके पति ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया और इंकार पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि पति के दबाव के बाद भी उसने गर्भपात नहीं कराया और एक बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति पहले से शादीशुदा था तथा दो बच्चों का पिता था। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे और बेटी को छोड़कर फरार हो गया। महिला थाने पर शिकायत की तो उसने पति ने जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed