फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married to a teenager to grab property

संपत्ति हड़पने के लिए किशोर से किया निकाह

Fri, 22 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married to a teenager to grab property
संपत्ति हड़पने के लिए किशोर से किया निकाह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला निवासी किशोर की संपत्ति हड़पने के लिए एक युवती ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर संबंध बना लिए। इसके बाद जबरन उससे निकाह कर युवती किशोर के घर जा धमकी। किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि शौहर की मौत के बाद उसकी संपत्ति का वारिस इकलौता बेटा है। महिला के अनुसार इसकी जानकारी मिलने पर कुछ समय पूर्व जानसठ क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बेटे को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद युवती ने किशोर से संबंध भी बना लिए। अपने घर बुलाकर परिजनों की मदद से उससे जबरन निकाह भी कर लिया। आरोप है कि इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ उनके घर पहुंची और खुद को किशोर की पत्नी बताकर जबरन घर में घुस गई। आरोप है कि अब युवती अपने परिजनों की मदद से मां-बेटे को ही उनके घर से जबरन बाहर निकलने की धमकी देते हुए उनका शोषण कर रही है। पीड़िता ने आरोपी युवती व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाते हुए बेटे से हुए जबरन निकाह को खारिज कराए जाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed