{"_id":"64f221a0eb95c599920db967","slug":"married-as-a-fake-railway-inspector-cheated-four-and-a-half-lakhs-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-6653-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रेलवे का फर्जी दरोगा बनकर किया निकाह, साढ़े चार लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रेलवे का फर्जी दरोगा बनकर किया निकाह, साढ़े चार लाख ठगे
Fri, 01 Sep 2023 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
- कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रही दिल्ली निवासी पीड़िता
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली निवासी युवती के साथ नई मंडी कोतवाली के एक गांव निवासी युवक ने रेलवे का फर्जी दरोगा बन कर निकाह कर लिया। पीड़िता से ट्रेनिंग के नाम पर साढ़े लाख रुपये भी ठग लिए और दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता कार्रवाई की मांग कर अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रही है।
जेजे काॅलोनी दिल्ली निवासी पीड़िता की शादी कम आयु में हो गई थी। एक बेटा होने के बाद पति से किसी कारणवश तलाक हो गया था। मायके में रहकर बेटे की पढ़ाई के लिए उसने नौकरी शुरू कर दी थी। कुछ दिन उसी मकान में नई मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक किराए पर रहने आया। वह वर्दी पहन कर आता था और खुद को रेलवे हरियाणा में इंस्पेक्टर बताया था। उसने पीड़िता को अपना आइकार्ड भी दिखाया था। दोनोंं में बातचीत शुरु हुई तो परिजनों ने मुस्लिम रिति रिवाज के अनुसार 2022 में उनका निकाह कर दिया। इसके बाद पति ने ट्रेनिंग के नाम पर उससे साढ़े चार लाख रुपये ले लिए और कहा कि ट्रेनिंग पूरी होने पर वेतन मिलने पर मिलने वाले रुपये वह बेटे के नाम करेगा।
ससुर भी पीड़िता पर गंदी नजर रखता था। जानकारी मिली कि पति के भी दूसरी महिला से संबंध थे। शिकायत करने पर ससुराल वालों ने उसकी एक न सुनी। बल्कि युवक की दूसरी शादी कर दी। तब पूछताछ व जांच पड़ताल करने पर जानकारी मिली कि युवक ने सब कुछ झूठ बोला था। उसका पति अब उसे धमकी दे रहा है। पीड़िता का कहना था कि यहां वह लगभग पांच बार आकर अफसरों से मिली, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
--
पंकज ऐरन