फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Marriages were being conducted in Arya Samaj without verification, case filed against five

Muzaffarnagar News: बिना सत्यापन आर्य समाज में कराई जा रही थीं शादियां, पांच के खिलाफ मुकदमा

Thu, 12 Dec 2024 11:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
Marriages were being conducted in Arya Samaj without verification, case filed against five
मुजफ्फरनगर। शहर की आदर्श कॉलोनी, आर्य समाज शहर और छपार के तेजलहेड़ा स्थित वैदिक भारत फाउंडेशन में कूटरचित दस्तावेजों, बिना सत्यापन शादी का प्रमाणपत्र जारी करने का मामला सामने आया। हाईकोर्ट के आदेश पर गठित कमेटी की जांच में यह मामला खुला। तीनों संस्थाओं के पांच पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत के नेतृत्व में गठित टीम की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में यह मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि नगर निवासी मानसी ने प्रेम विवाह के बाद हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने मानसी एवं अन्य बनाम स्टेट ऑफ यूपी और तीन अन्य प्रकरणों में एसएसपी को 17 अक्तूबर तक कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने जांच में फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और मार्कशीट के आधार पर नाबालिगों को बालिग दिखाकर उनकी फर्जी शादी के प्रपत्र तैयार करने वाली संस्थाओं, ट्रस्ट और सोसायटी की जांच की बात कही थी।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी के नेतृत्व में सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन व संयुक्त निदेशक अभियोजन एक जांच कमेटी गठित की गई। टीम ने आर्य समाज आदर्श कॉलोनी थाना नई मंडी, आर्य समाज शहर व छपार के गांव तेजलहेड़ा की वैदिक भारत फाउंडेशन की जांच की तो खामियां मिली। शादी कराने के लिए पहुंचने वाले युवक-युवतियों की एंट्री करने में भी चूक मिली। जांच के बाद एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed