{"_id":"6320d28540b86444125cc495","slug":"marks-put-for-construction-and-widening-of-laksar-haridwar-highway-muzaffarnagar-news-mrt6051387105","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्सर-हरिद्वार हाईवे निर्माण व चौड़ीकरण के लिए लगाए निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्सर-हरिद्वार हाईवे निर्माण व चौड़ीकरण के लिए लगाए निशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। लक्सर-हरिद्वार हाइवे निर्माण और सड़क चौड़ीकरण करने के लिए मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने पुरकाजी-लक्सर रोड पर निशान लगाए। कुछ दुकान भी चिन्हीकरण की प्रक्रिया के बीच में आई है। उन पर भी निशान लगाया गया हैं।
पुरकाजी से वाया लक्सर हरिद्वार जाने के लिए हाइवे का निर्माण होना हैं। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की टीम पुरकाजी पहुंची और खादर तिराहे से निशान लगाने का कार्य शुरू किया। निशान लगते ही दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। टीम इंचार्ज जेड आर खान और सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि पुरकाजी खादर तिराहे से उत्तर प्रदेश की सीमा गांव बढ़िवाला तक करीब 15 किलोमीटर तक नेशनल हाइवे बनाने के लिए सड़क किनारे निशान लगाए जा रहे हैं। कुछ ऐसी दुकानों पर भी निशान लगाए गए है, जो हाईवे निर्माण के लिए निर्धारित जगह के बीच में आ रही हैं। हाईवे का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होना बताया गया है।
उन्होंने बताया कि खादर तिराहे पर सड़क के मध्य से दोनों तरफ 14-14 मीटर सरकारी जगह हैं। इसके अलावा कहीं पर 12-12 मीटर और थोड़ा आगे जाकर 16-16 मीटर जगह हैं, जिसका चिह्निकरण किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि निशान लगाने के साथ ही दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटा लेने की अपील की गई है।