फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Markets to remain closed on December 17 for High Court bench

Muzaffarnagar News: हाईकोर्ट बैंच के लिए 17 दिसंबर को बंद रहेंगे बाजार

Tue, 16 Dec 2025 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Markets to remain closed on December 17 for High Court bench
फैंथम हॉल में पत्रकारों से बातचीत करते जिला बार संघ के महासचिव चंद्रवीर निर्वाल : संवाद
मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की मांग के लिए 17 दिसंबर को अधिवक्ता अपने चैंबर बंद रखेंगे। इसके अलावा बाजार बंद का आह्वान भी किया गया। जिला बार संघ एवं सिविल बार संघ ने बंद की रणनीति तैयार की। व्यापारी संगठनों से भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

फैंथम हॉल में पत्रकारों से बातचीत में जिला बार संघ के महासचिव एडवोकेट चंद्रवीर निर्वाल, सिविल बार संघर के महसचिव राज सिंह रावत ने बताया कि हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के आह्वान पर यह फैसला किया गया है। इसमें अधिवक्ता अपनी मांग उठाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

शहर की गोल मार्केट, शिव मार्केट, रुड़की रोड एवं तहसील मार्केट के व्यापारियों की ओर से भी अधिवक्ताओं को समर्थन दिया गया।
---
व्यापारियों ने कहा कि हम अधिवक्ताओं के साथ
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से अधिवक्ताओं की मांग को लेकर तुलसी पार्क में बैठक की गई। 17 दिसंबर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद को समर्थन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल और अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ संजय मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं और व्यापारियों का हमेशा से जुड़ाव रहा है। किसी भी व्यापारी का अगर कोई केस हाईकोर्ट में पहुंचता है तो उसके लिए उसको बहुत मशक्कत करनी पड़ती है।
प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह एवं जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच के पश्चिम में स्थापित होने से सबसे बड़ी राहत व्यापारी वर्ग व आम जनमानस को मिलेगी।

इस दौरान अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन के पवन वर्मा, जिला महामंत्री विशाल जैन, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, विजय प्रताप सिंह, भूपेंद्र गोयल, अभिमन्यु मित्तल, राजेंद्र अरोरा, चंद्र मोहन, हनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed