फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Market lost Rs 20 crore in Muzaffarnagar

उपद्रव से बाजार को 20 करोड़ का नुकसान

Mon, 23 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Market lost Rs 20 crore in Muzaffarnagar
बाजार को 20 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को हुए उपद्रव ने शहर को करीब 20 करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान पहुंचाया है। तीसरे दिन जनजीवन सामान्य हुआ, लेकिन कारोबार में फिर भी तेजी नहीं आई। गारमेंट्स एवं दवा कारोबार का मुजफ्फरनगर हब है। पेपर, लोहा एवं शुगर इंडस्ट्रीज में भी मजदूर कम आने और कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित होने से उत्पादन पर असर पड़ा है।
नगर में हिंसक प्रदर्शन के बाद दो दिन तक ज्यादातर कारोबार ठप रहा। दुकानें या तो खुली नहीं, जो खुलीं उन पर ग्राहक नहीं आए। इससे जिले में थोक एवं फुटकर में लगभग बीस करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। तीसरे दिन बाजार में रौनक लौटी लेकिन पहले जैसी स्थिति नहीं रही। आईआईए के डिविजनल चेयरमैन कुश पुरी बताते हैं कि जिले में दवा, कच्चे एवं रेडिमेट गारमेंट्स का हर माह करोड़ों का कारोबार होता है। पेपर, लोहा एवं शुगर इंडस्ट्री भी दो दिनों तक प्रभावित रही है। मजदूर कम जाने, इंटरनेट बाधित होने और कच्चे माल की सप्लाई नहीं होने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक जिले को इस पूरे घटनाक्रम के दौरान 20 करोड़ से ज्यादा का फटका लगा है।
विज्ञापन

इंटरनेट की बाधा से कारोबार पर असर
चार दिन से बंद इंटरनेट सुविधा से जिले के कारोबार पर असर पड़ा है। 50 हजार से ज्यादा के माल की बिक्री पर ई-वे बिल लगता है। यह इंटरनेट से ऑनलाइन तैयार किया जाता है। इसके अतिरिक्त बड़ी फैक्टरियों के ऑर्डर भी ई-मेल के जरिए मिलते हैं। बैंकिंग सिस्टम डिजिटल है। इंटरनेट नहीं चलने से ऑनलाइन ट्राजेंक्शन नहीं हुए। जिन कारोबारियों के पास फाइबर ब्राडबैंड था उनका तो काम चल गया, लेकिन अन्य का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित हुआ बाजार
दवा कारोबार : 1.5 करोड़
गारमेंट्स : 1.25 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स : 1.50 करोड़
फुटवेयर : 50 लाख
कंज्यूमर गुड्स : 2.5 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed